Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयश्री लंका धमाके में नेशनल तौहीद जमात से जुड़े सारे आरोपित हिरासत में

श्री लंका धमाके में नेशनल तौहीद जमात से जुड़े सारे आरोपित हिरासत में

विक्रमसिंघे के मुताबिक चरमपंथी संगठन से खतरे को पूरी तरह काबू में कर लिया गया है। उनके साथ जिनके भी तार जुड़े थे, उन सबसे पूछताछ की जा रही है।

श्री लंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने शनिवार को घोषणा की कि ईस्टर बम धमाकों में संदिग्ध माने जा रहे संगठन एनटीजे के सभी सदस्य उनकी हिरासत में आ गए हैं। 3 चर्चों और कई लक्ज़री होटलों में हुए नौ बम धमाकों में 258 लोग मारे गए थे और 500 के करीब घायल हुए थे। सरकार ने स्थानीय इस्लामी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) पर इस्लामिक स्टेट (आइएस) के साथ हमले का आरोप लगाया था। दक्षिण श्री लंका के गाल में जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे पुलिस से सूचना मिली है कि ज़ाहरान के ग्रुप के सभी लोग हिरासत में हैं।”

श्री लंका में हुए इस हमले में ज़ाहरान हाशिम वह संदिग्ध है जो बम धमाके में ही मारा गया था। इस हमले में 11 भारतीयों समेत 44 विदेशी भी मारे गए थे। विक्रमसिंघे के मुताबिक चरमपंथी संगठन से खतरे को पूरी तरह काबू में कर लिया गया है। “उनके साथ जिनके भी तार जुड़े थे, उन सबसे पूछताछ की जा रही है। ज़ाहरान के मज़हबी भाषण को सुनने जो आते थे, उनसे भी पूछताछ हुई है।” विक्रमसिंघे की सरकार पर पहले से दी गई गुप्त जानकारी पर भी कदम न उठाने का आरोप लगा था। जिम्मेदारी तय करने के लिए जाँच की जा रही है

वहीं राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने देश में लागू आपातकाल की सीमा बढ़ा दी है। यह शनिवार को समाप्त होने वाला था। धमाकों के बाद लागू इस कानून के अंतर्गत पुलिस और सुरक्षा बलों को हिरासत समेत इसके अंतर्गत व्यापक अधिकार मिले थे

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -