Homeराजनीतिलेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कॉन्ग्रेस में शामिल होने की ख़बरों का किया खंडन

लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कॉन्ग्रेस में शामिल होने की ख़बरों का किया खंडन

कॉन्ग्रेस के सभी दावों को ख़ारिज करते हुए लेफ्टिनेंट हुड्डा ने कहा कि कॉन्ग्रेस में शामिल होने की सभी ख़बरे बेबुनियादी हैं और वो पार्टी ज्वॉइन नहीं की है।

सितंबर 2016 में LoC पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक में महत्वपूर्ण रोल निभाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा (सेवानिवृत्त) ने कॉन्ग्रेस में शामिल होने ख़बरों का खंडन किया है। बता दें कि गुरुवार (21 फ़रवरी 2018) को ऐसी ख़बरें सामने आईं थीं जिनके मुताबिक कॉन्ग्रेस ने रिटायर्ड जनरल हुड्डा को पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई।

इसके अलावा यह बात भी प्रचारित और प्रसारित हो रही थी कि जनरल डीएस हुड्डा ने अपनी ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है और कॉन्ग्रेस ने इसके लिए टास्क फोर्स का भी गठन कर लिया है। कॉन्ग्रेस के सभी दावों को ख़ारिज करते हुए जनरल हुड्डा ने कहा कि कॉन्ग्रेस में शामिल होने की सभी ख़बरे बेबुनियादी हैं और उन्होंने पार्टी ज्वॉइन नहीं की है।

उरी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने LoC पार जाकर पाकिस्तानी आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था और अपने इस ऑपरेशन में कई आतंकवादियों को मार गिराया गया था। भारत की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की अहम भूमिका थी।

आपको बता दें कि उरी हमले में 19 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे। हमला करने वाले तीन आतंकवादियों को भारत ने तत्काल ही मार गिराया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -