Homeरिपोर्टमीडियादैनिक भास्कर समूह कर रहा था टैक्स की चोरी? जाँच के लिए आयकर विभाग...

दैनिक भास्कर समूह कर रहा था टैक्स की चोरी? जाँच के लिए आयकर विभाग का छापा… ‘आपातकाल’ गिरोह का रोना शुरू

टैक्स संबंधित अनियमितता के मामले में छापामारी होने पर एक बार फिर से 'प्रेस की आजादी पर कायरतापूर्ण हमला' और 'आपातकाल' का रोना शुरू हो चुका है। कॉन्ग्रेस नेता रणदीप सिंह सूरजेवाला और मीडियाकर्मी रोहिणी सिंह ने लगभग 'रोते' हुए...

देश के एक मीडिया समूह दैनिक भास्कर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। दिल्ली और मुंबई की आयकर विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा गुरुवार (22 जुलाई 2021) को तड़के 4:30 बजे दैनिक भास्कर के भोपाल, इंदौर, जयपुर, अहमदाबाद और महाराष्ट्र में स्थित 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। मीडिया समूह द्वारा टैक्स चोरी की सूचना मिलने पर आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मीडिया समूह द्वारा बड़ी टैक्स चोरी की सूचना के बाद न केवल दैनिक भास्कर के व्यवसायिक ठिकानों बल्कि उसके प्रमोटर्स के घरों और दफ्तरों पर भी आयकर विभाग की टीम पहुँची है। कार्रवाई के दौरान टैक्स से जुड़े दस्तावेजों को जब्त कर जाँच की जा रही है।

हालाँकि टैक्स से संबंधित अनियमितता के मामले में छापामारी होने पर एक बार फिर से वही ‘प्रेस की आजादी पर कायरतापूर्ण हमला’ और ‘आपातकाल’ का रोना शुरू हो चुका है। कॉन्ग्रेस नेता रणदीप सिंह सूरजेवाला और लिबरल मीडियाकर्मी रोहिणी सिंह ने आयकर विभाग की कार्रवाई को सरकार की कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में दैनिक भास्कर का मुख्यालय स्थित है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में विभिन्न भाषाओं में दैनिक भास्कर अपने संस्करण प्रकाशित करता है। दैनिक भास्कर देश का सबसे बड़ा मीडिया समूह माना जाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -