Homeरिपोर्टमीडियाअब मुंबई पुलिस को चाहिए एडिटोरियल एक्सेस, परमबीर सिंह ने माँगी चैनल के हर...

अब मुंबई पुलिस को चाहिए एडिटोरियल एक्सेस, परमबीर सिंह ने माँगी चैनल के हर पत्रकार की जानकारी: रिपब्लिक TV

मुंबई पुलिस के इस कदम को भारतीय मीडिया के इतिहास में 'अभूतपूर्व' कदम बताते हुए मीडिया चैनल ने कहा कि परमबीर सिंह चैनल में काम करने वाले हर पत्रकार की जानकारी, उनका पता और लॉग इन आइडी की माँग कर रहे हैं।

रिपब्लिक टीवी ने अभी हाल में मुंबई पुलिस द्वारा जारी किए गए समन की निंदा करने के बाद अब मुंबई पुलिस की नई माँग को लेकर अपना बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस अब चैनल के न्यूजरूम में एडिटोरियल एक्सेस की माँग कर रही है।

मुंबई पुलिस के इस कदम को भारतीय मीडिया के इतिहास में ‘अभूतपूर्व’ कदम बताते हुए मीडिया चैनल ने कहा कि परमबीर सिंह चैनल में काम करने वाले हर पत्रकार की जानकारी, उनका पता और लॉग इन आइडी की माँग कर रहे हैं।

इसके अलावा मुंबई पुलिस ने न्यूजरूम में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर डिटेल्स, ब्रॉडकास्ट रनडाउन डिटेल, शिफ्ट इंचार्ज की जानकारी, न्यूज डेस्क के वीकली शेड्यूल की कॉपी और उन टेक्निशियन की जानकारी भी माँग रही है जिन्हें न्यूजरूम सॉफ्टवेयर के बारे में ज्ञान हो। कानूनी रूप से जाँच में सहयोग करने की बात मानते हुए, चैनल ने न्यूजरूम सॉफ्टवेयर व अन्य जानकारियाँ मुंबई पुलिस को देने से इंकार कर दिया है।

चैनल ने इस संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर से अपील की है कि वह मामले पर संज्ञान लें और मुंबई पुलिस को प्रेस की आजादी का दमन करने से रोकें।

रिपब्लिक टीवी पर प्रकाश जावड़ेकर का बयान

गौरतलब है कि ऑपइंडिया एडिटर अजीत भारती को हाल में दिए अपने इंटरव्यू में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रिपब्लिक टीवी पर हो रहे हमलों पर स्पष्ट हो कर बयान दिया था।

उन्होंने कहा था, “एक कंप्लेन में किसी का नाम आता है, चार्ज दूसरे पर लगता है। ये मुंबई पुलिस जो कर रही है, मुझे लगता है कि इस तरह से पत्रकारों का दमन अपने राजनीतिक हितों के लिए करना गलत है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -