Homeरिपोर्टशारदा घोटाले में नलिनी चिदंबरम पर CBI ने की चार्जशीट दायर

शारदा घोटाले में नलिनी चिदंबरम पर CBI ने की चार्जशीट दायर

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर एयरटेल-मैक्सिस केस में अपने पद का दुरूपयोग करने का मामला चल रहा है और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम INX मीडिया मामले में आरोपित हैं

सीबीआई ने शारदा चिट फंड घोटाले के मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम पर चार्जशीट दायर की है। सीबीआई ने कहा है कि शारदा स्कैम में नलिनी चिदंबरम ने 2010 से 2012 के बीच 1.4 करोड़ रुपए लिए। उनके खिलाफ कोलकाता की अदालत में चार्जशीट दायर की गई है। नलिनी के खिलाफ शारदा कंपनियों के समूह के प्रॉपराइटर सुदीप्तो सेन के साथ मिल कर आपराधिक साजिश रचने, ठगी और रुपयों के गबन के आरोप भी लगाए गए हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में हुए करीब 2500 करोड़ के शारदा चिट फण्ड घोटाले का खुलासा 2013 में हुआ था। इस मामले को लेकर शारदा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चेयरमैन सुदीप्तो सेन को गिरफ्तार भी किया गया था जिन पर फ्रॉड कर के रुपयों के गलत इस्तेमाल करने का मामला चलाया गया। उन्हें फरवरी 2014 में पश्चिम बंगाल की विधान नगर अदालत ने तीन साल की सज़ा सुनाई थी।

इसी घोटाले के मामले में ममता बनर्जी की तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के नेताओं के नाम भी सामने आए थे। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रहे मदन मित्रा से इस मामले में पूछताछ भी की थी। वो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

अगर चिदंबरम परिवार की बात करें तो पी चिदंबरम पर एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्डरिंग के मामले में ED ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। फिलहाल जमानत पर बाहर चिदंबरम को अदालत द्वारा कई बार राहत प्रदान किया जा चुका है। ED भी उनसे अब तक चार बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं पी चिदंबरम व नलिनी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर भी आईएनएक्स मीडिया के लिए फॉरेन इन्वेस्टमेंट में अनियमितता बरतने का मामला चल रहा है। ED ने उन्हें पिछले वर्ष फरवरी में गिरफ़्तार भी किया था, जिसके बाद वो भी लगातार जमानत पर बाहर हैं।

आज (जनवरी 11, 2019) भी सीबीआई की विशेष अदालत ने पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ़्तारी पर 1 फरवरी तक रोक लगा दी है। इस मामले में कॉन्ग्रेस के दो नेता- कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी वकील के तौर पर चिदंबरम पिता-पुत्र की तरफ से अदालत में पैरवी कर रहे हैं।

अब शारदा चिट फंड घोटाले में नलिनी चिदंबरम का नाम आने के बाद पूरे चिदंबरम परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -