Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाश्रीनगर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई 3 आतंकी ढेर: इस साल पूरे जम्मू कश्मीर में...

श्रीनगर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई 3 आतंकी ढेर: इस साल पूरे जम्मू कश्मीर में 177 आतंकवादियों का हुआ सफाया

"सुरक्षाबलों ने केवल इस साल राजधानी श्रीनगर में आतंकवादियों के विरुद्ध 7 ऑपरेशन अंजाम दिए। इस दौरान कुल 16 आतंकवादी मारे गए। वहीं पूरे राज्य में कुल 72 ऑपरेशन चलाए गए जिसमें लगभग 177 आतंकवादी मारे गए।"

गुरूवार (17 सितंबर 2020) को जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने कुल 3 आतंकवादियों को मार गिराया। जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने इस बात की जानकारी दी। उनके मुताबिक़ इस साल श्रीनगर इलाके में सुरक्षाबलों ने कुल 16 आतंकवादियों को ढेर किया। इसके अलावा पूरे राज्य की सीमा में लगभग 177 आतंकवादी मारे गए। 

डीजीपी दिलबाग सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि श्रीनगर के बटमालू इलाके में गुरूवार की सुबह से ही एनकाउंटर जारी था। उन्होंने कहा, “सुरक्षाबलों ने केवल इस साल राजधानी श्रीनगर में आतंकवादियों के विरुद्ध 7 ऑपरेशन अंजाम दिए। इस दौरान कुल 16 आतंकवादी मारे गए। वहीं पूरे राज्य में कुल 72 ऑपरेशन चलाए गए जिसमें लगभग 177 आतंकवादी मारे गए।”      

इसके बाद दिलबाग सिंह ने बताया कि साल भर में जितने आतंकवादी मारे गए उनमें से कई का सम्बंध पाकिस्तान से भी था। आतंकवादियों के पास कई तरह के हथियार भी बरामद हुए हैं। एनकाउंटर के दौरान एक महिला की मौत भी हुई जिसकी मौत पर डीजीपी ने अफ़सोस भी जताया है। इसके अलावा सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट घायल भी हुए हैं। फ़िलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी देखभाल जारी है।   

ख़बरों के अनुसार पुलिस और सुरक्षाबलों को रात के लगभग ढाई बजे सूचना मिली कि श्रीनगर के बटमालू स्थित फिरदौसाबाद में आतंकवादी छुपे हुए हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उस पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुँचे आतंकवादियों ने उन पर गोली चलाना शुरू कर दिया और वहीं पर मुठभेड़ शुरू हो गई। अंततः सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को मुँह तोड़ जवाब देते हुए सभी को मार गिराया।  

हाल ही में जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करने वाले एक समूह का खुलासा किया था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार 3 युवकों का समूह पाकिस्तान के आतंकवादियों के सम्पर्क में था। तीनों युवकों की पहचान गुटलीबाग़ के रहने वाले अर्शिद अहमद खान, गारबंदल निवासी माजिद रसूल और मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई थी। यह तीनों काफी समय से पाकिस्तानी आतंकवादी फ़याज़ के सम्पर्क में थे। तीनों उसके कहे अनुसार की आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -