Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाPAK ने आम लोगों को निशाना बनाकर दागा मोर्टार, सेना ने जोखिम उठाकर किया...

PAK ने आम लोगों को निशाना बनाकर दागा मोर्टार, सेना ने जोखिम उठाकर किया नष्‍ट, देखें VIDEO

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने शनिवार को बालाकोट सहित कई गांवों में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसके बाद भारतीय सेना ने उन्हें करारा जवाब दिया।

पाकिस्तान की नापाक हरकतों को ध्वस्त करने की कड़ी में भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक मोर्टार के गोले को नष्ट किया। ये 120 मिमी का मोर्टार आम लोगों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की ओर से दागा गया था। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सीमा पार हो रही गोलीबारी के दौरान मेंढर सेक्टर के बालाकोट इलाके में ये मोर्टार का गोला एक घर के पास गिरा था, जिसके बाद कुछ ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी सेना को दी गई।

सैन्य अधिकारी के अनुसार, सेना के विशेषज्ञ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे तो देखा मोर्टार के इस गोले में विस्फोट नहीं हुआ था। जिसे सेना के विशेषज्ञों ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया है। इस घटना का वीडियो भी भारतीय सेना द्वारा जारी किया गया है।

बता दें कि पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने शनिवार को बालाकोट सहित कई गांवों में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसके बाद भारतीय सेना ने उन्हें करारा जवाब दिया।

बता दें कि इससे पहले विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया को यह जानकारी दी थी कि पाकिस्‍तान की ओर से इस साल अब तक 2050 बार सीजफायर का उल्‍लंघन हो चुका है। इसमें भारत के 21 आम नागरिकों की जान जा चुकी है। भारत ने पाकिस्‍तान को चेतावनी दी है कि वह अपनी सेनाओं पर काबू रखे और 2003 में बने शांति समझौते का पालन करे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की हवा के आँकड़ों में इतना झोल क्यों? कहीं 143, कहीं 343 तो कहीं 3000 पार

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI कहीं 143 तो कहीं 3000 दिखा। जानिए सरकारी स्टेशनों और प्राइवेट ऐप के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों आता है।
- विज्ञापन -