Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षा'भारत के पंजाबी सैनिको, कश्मीर में हो रहे जुल्म का हिस्सा ना बनो, ड्यूटी...

‘भारत के पंजाबी सैनिको, कश्मीर में हो रहे जुल्म का हिस्सा ना बनो, ड्यूटी से इनकार कर दो’

"भारत के आंतरिक मामले में दखल देना बंद कर दो। मैं साफ कर दूँ कि भारतीय सेना एक अनुशासित और राष्ट्रवादी फोर्स है, यह तुम्हारी पाकिस्तानी सेना की तरह नहीं है। तुम्हारा भड़काऊ बयान काम नहीं करेगा और ना ही भारतीय सेना के जवान इस विभाजनकारी सलाह को कोई भाव देंगे।"

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन के ट्वीट को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए फटकार लगाई। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों से दूर रहने की सलाह दी है। पाकिस्तान के मंत्री ने पंजाबी में ट्वीट कर भारतीय सेना के पंजाबी जवानों को बगावत करने के लिए उकसाया था।

पाकिस्तान के मंत्री फवाद ने भारतीय सेना के सिख सैनिकों से अपील की थी कि वे कश्मीर में ड्यूटी से इनकार कर दें। इस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फवाद को टैग करते हुए ट्वीट किया, “भारत के आंतरिक मामले में दखल देना बंद कर दो। मैं साफ कर दूँ कि भारतीय सेना एक अनुशासित और राष्ट्रवादी फोर्स है, यह तुम्हारी पाकिस्तानी सेना की तरह नहीं है। तुम्हारा भड़काऊ बयान काम नहीं करेगा और ना ही भारतीय सेना के जवान इस विभाजनकारी सलाह को कोई भाव देंगे।”

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर पाकिस्तान लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इसी क्रम में आज उन्होंने भारतीय सेना में भी फुट डालने का प्रयास किया। इसी बात पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें सबक सिखाया है। मंगलवार को फवाद ने ट्वीट किया कि मैं भारतीय सेना में मौजूद पंजाबियों से अपील करता हूँ कि वे कश्मीर में हो रहे जुल्म का हिस्सा ना बनें और कश्मीर में ड्यूटी से इनकार कर दें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -