Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षासीताराम येचुरी को श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस दिल्ली भेजा गया

सीताराम येचुरी को श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस दिल्ली भेजा गया

जम्मू-कश्मीर से आर्किटल 370 के ज़रूरी हिस्सों के निष्क्रिय होने के बाद किसी भी तरह की हिंसा की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल खुद वहाँ पर मौजूद हैं और सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

सीपीआइ (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी को श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस उल्टे पाँव दिल्ली भेज दिया गया है। दरअसल, (कथित तौर पर) वो अपनी पार्टी के सदस्यों से मिलने के लिए जम्मू कश्मीर जा रहे थे, मगर श्रीनगर एयरपोर्ट पर उन्हें रोक दिया गया था। इससे पहले गुरुवार (अगस्त 8, 2019) को कॉन्ग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था और फिर वापस दिल्ली भेज दिया गया था।

बता दें कि, येचुरी के साथ माकपा महासचिव डी. राजा भी गए थे। सीताराम येचुरी और डी. राजा का कहना है कि उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गुरुवार को पत्र लिखकर अपनी यात्रा की सूचना दी थी और उनसे अनुरोध किया था कि उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाए। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया था कि उनकी यात्रा में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके बावजूद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 

येचुरी ने बताया कि हिरासत में लेने की वजह पूछने पर पुलिस ने उन्हें एक कानूनी आदेश दिखाया, जिसमें श्रीनगर में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं देने की बात कही गई थी। इसमें कहा गया था कि सुरक्षा कारणों से पुलिस संरक्षण में भी शहर में जाने की अनुमति नहीं है। येचुरी ने कहा था कि वो लगातार बातचीत की कोशिश कर रहे हैं। मगर, उन्हें अब वापस दिल्ली भेज दिया गया है।

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर से आर्किटल 370 के ज़रूरी हिस्सों के निष्क्रिय होने के बाद किसी भी तरह की हिंसा की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं, केंद्रशासित प्रदेश में धारा 144 लागू है, जबकि कुछ इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ( NSA) अजित डोभाल खुद वहाँ पर मौजूद हैं और सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -