Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापोखरण में हुआ पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण, अचूक मारक क्षमता...

पोखरण में हुआ पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण, अचूक मारक क्षमता से लैस

पिनाका को एक ट्रक पर बने लॉन्चर से दागा जाता है। 44 सेकंड में बारह राकेट दागे जा सकते है। प्रत्येक राकेट 250 किलोग्राम तक के बम अपने साथ ले जाने सक्षम है। अपने लक्ष्य पर यह अस्सी किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमला कर सकता है।

मोदी सरकार के नेतृत्व में सेनाओं के उन्नतिकरण पर लगातार काम हो रहा है। देश की सुरक्षा के लिए चाहे विदेशों से अत्याधुनिक हथियारों की खरीद हो या अपने ही देश में निर्माण, दोनों ही क्षेत्रों में तत्परता से काम हो रहा है।

इसी कड़ी में एक और छलाँग लगाते हुए, डीआरडीओ ने सोमवार (मार्च 11, 2019) को पोखरण फायरिंग रेंज में देश में ही विकसित उन्नत पिनाका मिसाइल का सफल परीक्षण किया। टेस्ट में रॉकेट प्रणाली ने बेहद सूक्ष्म और सटीक निशाना लगाया।

देश में ही विकसित पिनाका मिसाइल का यह तीसरा वर्जन है। जहाँ एक तरफ पहले दो वर्जन की मारक क्षमता 40 व 75 किलोमीटर थी। वहीं इस उन्नत वर्जन की मारक क्षमता बढ़ाकर 120 किलोमीटर की गई है। परीक्षण में 90 किलोमीटर दूर के लक्ष्य का सफल संधान किया गया। DRDO के अनुसार, इस मिसाइल में एडवांस नेवीगेशन व कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है। इनकी सहायता से अब यह अपने लक्ष्य को पहचान कर एकदम सटीक प्रहार करने में सक्षम हो गई है। इससे भारतीय सेना की मारक क्षमता काफी बढ़ जाएगी।

डीआरडीओ की तरफ से बताया गया कि आज के परीक्षण में पिनाका मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर पहले से निर्धारित मानक के अनुरूप ज़बरदस्त प्रहार कर ध्वस्त कर दिया। टेलीमीटरी सिस्टम के माध्यम से पिनाका मिसाइल दागने के बाद से पूरी नजर रखी गई। यह परीक्षण सभी मानकों पर पूरी तरह सफल रहा।

बता दें कि करगिल युद्ध के दौरान पहाड़ों पर कब्जा जमाए बैठे पाकिस्तानी सैनिकों पर पिनाका ने जबरदस्त प्रहार किया था। पिनाका को एक ट्रक पर बने लॉन्चर से दागा जाता है। 44 सेकंड में बारह राकेट दागे जा सकते है। प्रत्येक राकेट 250 किलोग्राम तक के बम अपने साथ ले जाने सक्षम है। अपने लक्ष्य पर यह अस्सी किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमला कर सकता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्मार्ट लॉक्स बन रहे मौत का फंदा, दिल्ली से लखनऊ तक बिजली कटते ही जाम हुए बायोमेट्रिक दरवाजे: आखिर ‘फेल सिक्योर’ तकनीक क्यों ले...

स्मार्ट दरवाजे में एक 'मैकेनिकल ओवरराइड' यानी मैनुअल लॉक सिस्टम होना अनिवार्य है, ताकि आपातकाल में उसे हाथ से खोला जा सके।

जिस ‘पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग’ पर कीर स्टार्मर समेत ब्रिटेन के तमाम PM रहे मौन, उसके खिलाफ सिर्फ ऋषि सुनक ने उठाई थी आवाज: जानिए...

कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पाकिस्तानी 'ग्रूमिंग गैंग्स' पर लगाम नहीं कसा, जबकि पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने रेपिस्टों की टोली के खिलाफ कड़े कदम उठाए थे।
- विज्ञापन -