Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाबंगाल में आतंक का अलर्ट: महिला आत्मघाती दस्ता कर सकता है हमला

बंगाल में आतंक का अलर्ट: महिला आत्मघाती दस्ता कर सकता है हमला

आईबी (IB) ने आशंका जताई है कि यह हमला आत्मघाती महिला आतंकियों द्वारा करवाया जा सकता है। इस अलर्ट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

केंद्रीय खुफिया विभाग, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने पश्चिम बंगाल में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। चुनावी माहौल में पश्चिम बंगाल के हर चरण में हिंसा हुई है। बृहस्पतिवार (मई 16, 2019) को जारी IB के अलर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश सीमा से लगे सिलीगुड़ी, कूच बिहार, अलीपुरद्वार और दार्जिलिंग में आतंकी हमले हो सकते हैं।

सेना के 123 माउंटेन ब्रिगेड हेडक्वार्टर की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार दुनिया भर में आतंक का पर्याय बन चुके इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) की बांग्लादेशी शाखा ने हमले की योजना बनाई है। इसके लिए बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के आतंकियों की मदद ली जा रही है। अलर्ट में दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल के विस्तृत इलाके में इस आतंकी संगठन ने स्लीपर सेल तैयार कर रखा है, जिसकी मदद से आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

आईबी (IB) ने आशंका जताई है कि यह हमला आत्मघाती महिला आतंकियों द्वारा करवाया जा सकता है। इस अलर्ट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। आईबी के अलर्ट के बाद भारत और बांग्लादेश सीमा रेखा पर BSF को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। अलर्ट जारी होने के बाद पूरे उत्तर बंगाल को राज्य और केंद्रीय एजेंसियों की मदद से सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। आतंकियों के मंसूबोंं को नाकाम करने के लिए चप्पे-चप्पे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

बता दें कि पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में श्री लंका में सीरियल ब्लास्ट के बाद बांग्लादेश के आतंकियों ने बांग्ला भाषा में पोस्टर जारी किया था, जिसमें जल्द ही आतंकी हमला करने की धमकी दी गई थी। उसके बाद आईबी के ताजा अलर्ट में पश्चिम बंगाल सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -