Homeदेश-समाजरिटायर फौजियों को कश्मीर में आतंकवादी बनाकर भेज रहा पाकिस्तान, स्थानीय लोगों की नहीं...

रिटायर फौजियों को कश्मीर में आतंकवादी बनाकर भेज रहा पाकिस्तान, स्थानीय लोगों की नहीं कर पा रहा भर्ती: नॉर्दर्न आर्मी के कमांडर

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने बताया कि पाकिस्तान स्थानीय लोगों की भर्ती नहीं कर पा रहा है। वह बाहर से आतंकियों को लाकर कश्मीर में दहशत फैलाना चाहता है। सेना ने पाया है कि कुछ आतंकी पाकिस्तान के रिटायर फौजी हैं। हमारी प्राथमिकता इन आतंकवादियों का खात्मा करने की है।

जम्मू-कश्मीर में अब पाकिस्तान को स्थानीय आतंकी नहीं मिल रहे। लिहाजा वह अपने रिटायर फौजियों को आतंकवादी बनाकर कश्मीर भेज रहा है। यह जानकारी सेना के नॉर्दर्न आर्मी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दी है।

राजौरी एनकाउंटर में बलिदान हुए सेना के अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने शुक्रवार (24 नवंबर 2023) को मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा पार से भारत में घुसे कुछ आतंकवादी रिटायर्ड पाकिस्तानी फौजी हैं।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान स्थानीय लोगों की भर्ती नहीं कर पा रहा है। वह बाहर से आतंकियों को लाकर कश्मीर में दहशत फैलाना चाहता है। सेना ने पाया है कि कुछ आतंकी पाकिस्तान के रिटायर फौजी हैं। लिहाजा हमारी प्राथमिकता इन विदेशी आतंकवादियों का खात्मा करने की है।

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा, “जहाँ हमने मुठभेड़ में अपने 5 बहादुर सैनिकों को खो दिया, वहीं हमने दो खूंखार आतंकवादियों को भी मार गिराया। हमारे लड़के अपनी निजी सुरक्षा की परवाह किए बगैर अच्छे से प्रशिक्षित और आधुनिक उपकरणों से लैस विदेशी आतंकवादियों के पीछे चले गए।”

उन्होंने आगे कहा, “इन खूंखार आतंकवादियों के मारे जाने से आतंकी इको सिस्टम और पाकिस्तान को एक बड़ा झटका दिया है। हमारे अनुमान के मुताबिक 20-25 आतंकवादी अभी भी क्षेत्र में सक्रिय हो सकते हैं। स्थानीय लोगों की मदद से एक साल में हम हालात को काबू में करने सक्षम हो जाएँगे।”

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी नेराजौरी में कालाकोटे क्षेत्र का दौरा किया और ऑपरेशन की समीक्षा की। आर्मी कमांडर ने सबसे मुश्किल इलाके और प्रतिकूल मौसम के बावजूद ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए वीर सैनिकों और आर्मी डॉग ‘डोमिनोज़’ की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -