Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ&K: किश्तवाड़ा में बचे अब केवल 3 आतंकी, सूचना देने पर मिलेंगे ₹30 लाख

J&K: किश्तवाड़ा में बचे अब केवल 3 आतंकी, सूचना देने पर मिलेंगे ₹30 लाख

ये आतंकी हैं- मोहम्मद अमीन बट, रियाज अहमद और मुदस्सिर हुसैन। अमीन पर 15 लाख और रियाज तथा मुदस्सिर पर 7.5 7.5 लाख रुपए का इनाम रखा गया है।

हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकियों की पुलिस तलाश कर रही है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ा जिला पुलिस ने इनकी सूचना देने वाले को 30 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया। ये आतंकी हैं- मोहम्मद अमीन बट, रियाज अहमद और मुदस्सिर हुसैन। अमीन पर 15 लाख और रियाज तथा मुदस्सिर पर 7.5 7.5 लाख रुपए का इनाम रखा गया है।

तीनों कई आतंकवादी हमलों में शामिल रहे हैं। तीनों हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करते हैं। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार किश्तवाड़ा के एसएसपी डॉ हरमीत सिंह मेहता ने बताया कि तीनों आतंकियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए 30 लाख का इनाम घोषित किया गया है। इसमें अमीन बट उर्फ जहाँगीर सरूरी पर 15 लाख और रियाज अहमद और मुदस्सर पर साढ़े सात-साढ़े सात लाख का इनाम रखा गया है।

बताया जा रहा है कि किश्तवाड़ा जिले में अब केवल तीन आतंकी शेष हैं। इसी प्रकार डोडा में भी हरुन वानी ही सक्रिय बताया जा रहा है। डोडा जिला पुलिस पहले ही उस पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित कर चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -