Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षामुंबई बम धमाकों का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र 29 साल बाद UAE से...

मुंबई बम धमाकों का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र 29 साल बाद UAE से गिरफ्तार, दाऊद इब्राहिम का है करीबी

अबु बक्र दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। इस आतंकवादी पर आरोप है कि मुंबई ब्लास्ट के दौरान भारी मात्रा में आरडीएक्स भारत में लाया था। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों को हथियार और विस्फोटकों की ट्रेनिंग देकर...

भारतीय जाँच एजेंसियों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। उन्होंने 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक अबु बक्र को UAE से गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अबु बक्र को भारत लाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई देशों में चल रहे भारत के एक बड़े सर्च ऑपरेशन के तहत UAE की एजेंसियों के सहयोग से यह गिरफ्तारी की गई है।

अबु बक्र (Abu Bakar) को अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकियों को हथियार और विस्फोटकों की ट्रेनिंग देने जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है। इस आतंकवादी पर आरोप है कि मुंबई ब्लास्ट के दौरान भारी मात्रा में आरडीएक्स भारत में लाया था।

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2019 में भी भारतीय एजेंसियों ने UAE से अबु बक्र को गिरफ्तार किया था। उस वक्त दस्तावेजों की कमी के कारण मुंबई ब्लास्ट के इस गुनहगार के खिलाफ आरोप साबित नहीं हो पाया था। इसकी वजह से UAE के अधिकारी उसे रिहा करने में कामयाब रहे थे। हालाँकि, इस बार भारतीय एजेंसियों ने आतंकवादी को पकड़ लिया है।

बताया जाता है कि अबु बक्र के खिलाफ 1997 में एक रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हुआ था, जिसके बाद से भारतीय एजेंसियाँ उसकी तलाश कर रही थीं। उस पर आरोप था कि वह मुस्तफा दोसा के साथ मिलकर खाड़ी देशों से सोना, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की तस्करी करके मुंबई लाता था।

बता दें कि 12 मार्च 1993 को मुंबई में अलग-अलग जगहों पर 12 धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोग मारे गए थे और 713 घायल हुए थे। ये सभी ब्लास्ट दाऊद इब्राहिम के इशारों पर किए गए थे। धमाके में शामिल आतंकियों में अबू सलेम और फारुख टकला जैसे लोगों का नाम भी शामिल था, जिन्हे भारतीय जाँच एजेंसियों ने पकड़ा था। वहीं, इस ब्लास्ट का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -