Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाअनुच्छेद 370: मुंबई को निशाना बना सकते हैं बौखलाए आतंकी, खुफिया एजेंसियों ने चेताया

अनुच्छेद 370: मुंबई को निशाना बना सकते हैं बौखलाए आतंकी, खुफिया एजेंसियों ने चेताया

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आगाह करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है दिल्ली मेट्रो में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। हालाँकि, पाकिस्तान ख़ुद आर्थिक संकट से जूझ रहा है और देश में महँगाई चरम पर है।

अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को हटाने के बाद जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छिन गया और राज्य को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बाँट दिया गया। राज्य की जनता ने जहाँ इस फ़ैसले का स्वागत किया है, वहीं कश्मीरी नेताओं व अलगाववादियों ने खूनखराबे की धमकियाँ दीं। लेकिन, सरकार ने समय रहते कई नेताओं व अलगाववादियों को नजरबन्द कर जनता को भड़काने के उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और अब जम्मू कश्मीर में जनजीवन सामान्य है। एनएसए अजीत डोभाल ख़ुद वहाँ पहुँच कर जनता व पुलिस से सीधा संवाद कर रहे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

वहीं, सबसे बड़ा खतरा आतंकियों से है, जिसके कारण पहले से ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। देश के कई अन्य हिस्सों में भी अनुच्छेद-370 के पर कतरने से बौखलाए आतंकियों द्वारा हमले की योजना बनाए जाने की बात सामने आई है। पंजाब अलर्ट पर है। पंजाब के डीजीपी ने अधिकारियों को प्रत्येक रेंज में अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ के जवानों के साथ तालमेल बिठा कर काम किया जा रहा है। 15 अगस्त को लेकर भी पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

अब ख़बर आ रही है कि आतंकी मुंबई में हमले करने की फिराक में हैं। ख़ुफ़िया एजेंसियों ने सरकार को इस बाबत आगाह किया है। मुंबई भारत की वित्तीय राजधानी कही जाती है और वहाँ स्थित स्थलों को पहले भी आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जाता रहा है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आगाह करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है दिल्ली मेट्रो में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। हालाँकि, पाकिस्तान ख़ुद आर्थिक संकट से जूझ रहा है और देश में महँगाई चरम पर है।

उधर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी ‘एक और पुलवामा’ की बात करके अपने खतरनाक इरादों को जाहिर किया। आतंकवाद का लम्बे समय से पोषक रहा पाक कुछ नई पैंतरेबाजी कर सकता है। बता दें कि पुलवामा हमले के दौरान सीआरपीएफ के 40 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान स्थित आतंकी कैम्पों को तबाह कर दिया था और कई आतंकियों को मार गिराया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -