Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाजम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश के टॉप कमांडर समेत 2...

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश के टॉप कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर

शोपियां में ढेर हुआ जीनत जैश का टॉप कमांडर था। उसके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद हुए हैं। उसके साथी मंजूर भट को सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को ही मार गिराया था।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बारामूला जिलों में शनिवार (अगस्त 3, 2019) को सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात आतंकवादी बारामूला जिले के सोपोर में मारा गया वहीं दूसरा शोपियां जिले में शुक्रवार से शुरू हुए अभियान के दौरान मारा गया।

शोपियां में ढेर हुआ जीनत जैश का टॉप कमांडर था। उसके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद हुए हैं। जीनत नायकू अपने एक साथी मंजूर भट के साथ यहाँ एक मकान में छिपा था। भट को सुरक्षाबलों ने शुक्रवार (अगस्त 2, 2019) को ही मार गिराया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला के सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई और इसमें एक आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकवादी का संबंध किस समूह से था यह नहीं पता चल सका है।

उन्होंने बताया कि दनायकू पहले आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के साथ काम करता था। हिज्बुल के साथ काम करने के दौरान उसने कई बड़ी आतंकी साजिशें रची थी। जीनत पर कई आतंकी हमलों में शामिल होने का आरोप था और सुरक्षा एजेंसियों ने उसे A++ कैटिगरी का आतंकी घोषित करते हुए उस पर इनाम भी घोषित किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -