Homeराजनीति#ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं: 36 मिनट में राहुल ने 27 बार नरेंद्र मोदी...

#ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं: 36 मिनट में राहुल ने 27 बार नरेंद्र मोदी को किया याद

भाषण में राहुल गाँधी ने सीधे-सीधे प्रधानमंत्री का नाम 27 बार लिया और साथ ही मौक़ा देखते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही चौक़ीदार चोर है के नारे भी लगाए।

कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज जनसभा को संबोधित करने पहुँचे जहाँ वह प्रधानमंत्री पर लगातार निशाना साधते रहे। वहाँ राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर जीएसटी से लेकर राफेल डील और किसान सम्मान निधि योजना तक पर सीधा वार किया। पीएम के कार्यों पर सवाल उठाते हुए राहुल इस बीच यही भूल गए कि हर बात के बाद केवल मोदी का ही नाम दोहरा रहे हैं। उन्होंने 36 मिनट के भाषण में 27 बार प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिया।

जी हाँ, चुनाव के नज़दीक आते ही पार्टियाँ अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाने का काम कर रही हैं। कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी भी देहरादून में रैली करने पहुँचे जहाँ पीएम पर निशाना साधते हुए राहुल को यह भी याद न रहा कि वो अपने भाषण में बार-बार सिर्फ़ मोदी का ही नाम ले रहे हैं। इस दौरान कॉन्ग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी को चौकीदार कहते हुए जनता को संबोधित करते रहे।

दून के परेड मैदान में रैली करते हुए मोदी का नाम लेने के अलावा राहुल ने वहाँ की जनता के सामने दावा किया कि इस बार कॉन्ग्रेस की सरकार बनने वाली है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ऐतिहासिक कदम उठाएगी। अपनी न्यूनतम आय की गारंटी वाला वादा भी राहुल इस रैली दोहराते हुए दिखे।

भाषण में राहुल गाँधी ने सीधे-सीधे प्रधानमंत्री का नाम 27 बार लिया और साथ ही पुलवामा हमले के बाद सरकार के साथ खड़े रहने की बात कहने वाले राहुल ने मौक़ा देखते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -