Homeराजनीतियोगेंद्र यादव का दावा: अबकी बार 272 पार, आएगा तो मोदी ही

योगेंद्र यादव का दावा: अबकी बार 272 पार, आएगा तो मोदी ही

उन्होंने स्वीकार किया कि 6 महीनें पहले उन्होंने संकेत दिया था कि बीजेपी को 100 सीटों का घाटा हो सकता है।

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम को लेकर एक कौतूहल का माहौल होना लाज़मी है। उसके पीछे वजह यही है कि हर कोई यह जानना चाहता है कि देश में आख़िर सरकार किसकी बनेगी। कई लोगों ने तो अभी से यह दावा करना शुरू कर दिया है कि 2019 में पीएम मोदी ही वापसी करेंगे और जनता-जनार्दन उन्हीं के हाथों देश की बागडोर सौंपेगी।

इधर, आम आदमी पार्टी छोड़कर स्वराज इंडिया पार्टी की नींव रखने वाले योगेन्द्र यादव ने एक वेबसाइट को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में वापसी के तीन रास्ते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि 6 महीने पहले उन्होंने संकेत दिया था कि बीजेपी को 100 सीटों का घाटा हो सकता है। लेकिन, बालाकोट एयरस्ट्राइक का बाद स्थिति बदल गई है। आज की स्थिति में अब बीजेपी बढ़त की ओर आगे बढ़ गई है। योगेंद्र यादव ने NDA को 272 सीटों का आंकड़ा पार करने का संकेत दिया।

इससे पहले योगेंद्र यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय भी नतीजों को लेकर कहा था कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग 40 सीटें जीतेगी और हो सकता है कि यह 50 का आँकड़ा भी पार कर जाए। इसके बाद जो परिणाम सामने आया वो वास्तव में चौंकाने वाला था। आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -