Homeराजनीतिजहाँ आसमान से गिराए गए थे हथियार, वहाँ ममता पर बरसे PM मोदी: मारे...

जहाँ आसमान से गिराए गए थे हथियार, वहाँ ममता पर बरसे PM मोदी: मारे गए BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मिले

ममता बनर्जी के 'खेला होबे' नारे पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा नारा है- विकास होबे। बाटला हाउस एनकाउंटर के समय के बयान भी ममता को याद दिलाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (18 मार्च 2021) को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रैली की। ममता बनर्जी सरकार की नाकामी गिनाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार के अब गिनती के दिन बचे हैं। पुरुलिया वही जगह है, जहाँ 1995 में रूस के एक कार्गो प्लेन से हथियार गिराए गए थे।

रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने तृणमूल कॉन्ग्रेस को भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुए कहा कि TMC का अर्थ ट्रांसफर माय कमीशन होता है, जबकि हम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की बात करते हैं। यही हमारी और उनकी सोच का अंतर है।

ममता बनर्जी के ‘खेला होबे’ नारे पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा नारा है- विकास होबे। बाटला हाउस एनकाउंटर से जुड़े एक मामले में आए फैसले का जिक्र करते हुए ममता को उनके बयान भी याद दिलाए। बंगाल के पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में टीएमसी हाफ हो गई थी। इस बार वह पूरी तरह साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपनी झल्लाहट उन पर निकाल रही हैं। लेकिन, हमारे लिए वह भारत की करोड़ों बेटियों में से एक हैं। उनका सम्मान हमारी संस्कृति का हिस्सा है।

पुरुलिया की सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह पवित्र भूमि है। लेकिन आज यहाँ पानी तक की किल्लत हो गई है। पहले वामपंथियों ने यहाँ उद्योग-धंधे पनपने नहीं दिए। इसके बाद टीएमसी की उपेक्षा ने पुरुलिया की पहचान देश के सबसे पिछड़े इलाके के तौर पर बना दी है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पुरुलिया को दिया- जल संकट। पुरुलिया को दिया- पलायन। इन लोगों ने पुरुलिया के गरीबों को दिया- भेदभाव भरा शासन।

PM मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में टूरिज्म की भरपूर सम्भावनाएँ हैं। बीजेपी की सरकार आने पर यहाँ के हैंडिक्राफ्ट को बढ़ावा दिया जाएगा। जल संकट का समाधान होगा। बंगाल के हर हिस्से को रेलवे और रोड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 मई के बाद यहाँ बीजेपी सरकार बनेगी तो विकास में तेजी आएगी।

गौरतलब है कि बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -