Homeसोशल ट्रेंडHESH और SHIM: जावेद अख्तर ने अंग्रेजी में बनाए 2 शब्द, लिंग को लेकर...

HESH और SHIM: जावेद अख्तर ने अंग्रेजी में बनाए 2 शब्द, लिंग को लेकर सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल

जावेद अख्तर ने सुझाव दिया है कि अंग्रेजी में उपयोग होने वाले he/she और him/her के स्थान पर क्रमशः लैंगिक समानता आधारित शब्दों 'hesh' और 'shim' का उपयोग किया जाना चाहिए।

बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन विवादास्पद बयान के कारण नहीं, बल्कि अपनी ‘सुधारवादी‘ सोच के कारण। दरअसल उन्होंने सुझाव दिया है कि अंग्रेजी में उपयोग होने वाले he/she और him/her के स्थान पर क्रमशः लैंगिक समानता आधारित शब्दों ‘hesh’ और ‘shim’ का उपयोग किया जाना चाहिए।

हालाँकि, जावेद अख्तर के सुधारवादी इरादों के बाद भी यह संभावना है कि जिन्हें केंद्र में रखकर उन्होंने यह सुझाव दिया है वही ‘वोक समाज’ उनके इस विचार को ठुकरा देगा, क्योंकि ‘hesh’ में ‘he’ सर्वनाम और ‘shim’ में ‘him’ शामिल है, जो पुल्लिंग को प्रदर्शित करते हैं। इससे यह पता चलता है कि अख्तर के विचार ‘विषाक्त पुरुषत्व’ से प्रेरित हैं।

जावेद अख्तर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट

अपने ट्वीट में जावेद अख्तर ने दो ही तरह के जेंडर या लिंग के बारे में बताया है जबकि वास्तविकता में पुल्लिंग और स्त्रीलिंग के अलावा भी जेंडर होते हैं। अख्तर के इस सुधारवादी ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई शुरू हो गई जो कि तय ही थी। जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं।

हालाँकि, यह साफ है कि अख्तर ने सिर्फ लोकप्रियता हासिल करने के लिए लैंगिक सर्वनाम में सुधार का यह मुद्दा उठाया, लेकिन वे अपना ही मजाक बना बैठे। दूसरी तरफ, उनका ट्वीट यह भी बताता है कि पश्चिम में लैंगिक समानता की आड़ में जो सर्वनाम की राजनीति चलती रहती है, वह अब भारत में भी धीरे-धीरे पहुँच रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -