Homeसोशल ट्रेंडये बडे साँड़ों के खेल है, ग्रामसिंहों का नहीं: ट्रम्प-मोदी की जुगलबंदी पर कुमार...

ये बडे साँड़ों के खेल है, ग्रामसिंहों का नहीं: ट्रम्प-मोदी की जुगलबंदी पर कुमार विश्वास ने इमरान खान को दिखाया आईना

कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, "मोदी और ट्रम्प दोनों मिलकर तुम्हारा “वो ही” बना रहे हैं इमरान साहब जो तुम समझ रहे हो। कहा था ना, ज़्यादा टाँग मत अड़ाओ! ये बडे साँड़ों के खेल है, ग्रामसिंहों का नहीं, फ़ालतू की सहभागिता “बलूचिस्तान” छिनवा देगी।

फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की जुगलबंदी पर मंचीय कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है। पाकिस्तान को ‘ग्रामसिंह’ (गीदड़) की संज्ञा देते हुए नसीहत दी कि अगर पाकिस्तान पीछे नहीं हटा तो बलूचिस्तान खोना पड़ सकता है।

हिंदुस्तान-पाकिस्तान के मुद्दों में तीसरे को तंग क्यों करना?

प्रधानमंत्री मोदी G7 देशों के सम्मेलन में भाग लेने फ्रान्स पहुँचे हुए हैं। इस शिखर सम्मेलन के इतर उन्होंने ट्रम्प के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। ट्रम्प भी इसी सम्मेलन के लिए आए हुए थे। इसी दौरान मोदी ने यह बयान दिया कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान के सभी मुद्दे द्विपक्षीय हैं, इसीलिए हम अन्य देशों को उन्हें लेकर ‘परेशान’ नहीं करते।

मोदी का यह बयान और इसका समय बहुत महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर को लेकर हिंदुस्तान-विरोधी प्रोपेगंडा पर ट्रम्प से बात करने की खबरें आने के बाद से मोदी देश में विपक्षी दलों और आलोचकों के निशाने पर थे, जो उनसे पूछ रहे थे कि क्या ट्रम्प से इमरान खान की ‘शिकायत’ कर मोदी हिंदुस्तान की वह स्थिति बदलने की ओर अग्रसर हैं, जिसके अंतर्गत हिंदुस्तान कश्मीर समेत सभी विवादित भौगोलिक मुद्दों पर तीसरे पक्षों के दखल के खिलाफ रहता है। मोदी के इस बयान को पाकिस्तान पर कटाक्ष के साथ-साथ उस हलके को लक्षित करके भी दिया गया माना जा रहा है।

विश्वास की चुटकी

इस बीच मंचीय कवि और हिंदी के पूर्व प्राध्यापक डॉ. कुमार विश्वास ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट कर पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री इमरान खान की चुटकी ली। उन्होंने कटाक्ष किया कि यह दो ‘बड़े साँड़ों’ (हिंदुस्तान और अमेरिका) का खेल है, और इसमें “फ़ालतू की सहभागिता” की कीमत ‘गीदड़’ पाकिस्तान को बलूचिस्तान के रूप में चुकानी पड़ सकती है।

कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, “मोदी और ट्रम्प दोनों मिलकर तुम्हारा “वो ही” बना रहे हैं इमरान साहब जो तुम समझ रहे हो। कहा था ना, ज़्यादा टाँग मत अड़ाओ! ये बडे साँड़ों के खेल है, ग्रामसिंहों का नहीं, फ़ालतू की सहभागिता “बलूचिस्तान” छिनवा देगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया: जानिए कैसे पुलिसवालों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए झूठ का जाल बुन रहे हैं अभिजीत दिपके

जंतर-मंतर पर टेंट गाड़ने और सड़कों को अनिश्चितकाल के लिए ब्लॉक करने की कॉकरोची जिद के सामने दिल्ली पुलिस ने गजब के संयम का परिचय दिया है।

जो कभी AIMIM-कॉन्ग्रेस का रहा था प्रचार, उसके पोस्टर अब CJP के प्रदर्शन में चमके: जानिए कौन है US से युवाओं को भड़काने और...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अमेरिका के उस्मान अली के पोस्टर दिखाई दिए। उस्मान अली AIMIM और कॉन्ग्रेस सपोर्टर है और विदेश में बैठकर भारत के युवाओं को भड़का रहा है।
- विज्ञापन -