PM मोदी ने याद किया कि कैसे जब वो संगठन में थे तब हरियाणा में बंसीलाल और ओमप्रकाश चौटाला की सरकार के साथ उन्होंने काम किया। कश्मीर में अब्दुल्ला-मुफ़्ती के साथ काम करने का अनुभव।
नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 4 और केंद्र में 2 सरकारें चलाई हैं, ऐसे में ये उनके लिए 7वीं सरकार होगी। क्या जो हिन्दुओं के कोर एजेंडे हैं उन सब पर काम करने में वो सफल होंगे? ये सब इस पर निर्भर करता है कि गठबंधन साथी उनका कितना साथ देंगे।