बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के पीछे कट्टरपंथी हाथ धोकर पड़े हैं। अकेले यूपी के बरेली से ही 'सर तन से जुदा' की ख्वाहिश रखने वाले दो कट्टरपंथी मुस्लिम गिरफ्तार किए गए हैं, वो भी अलग-अलग मामलों में... मकसद साझा है, 'सर तन से जुदा'।
नागपुर में एक 24 साल की लड़की ने 28 साल के युवक को मार डाला। आरोप है कि वो सिगरेट पीती लड़की को घूरकर कमेंट कर रहा था। इसके बाद वो वहाँ से चला गया था, लेकिन रास्ते में वो लड़की और उसके दोस्तों के हत्थे चढ़ गया. इस बीच लड़की ने चाकू से युवक की गर्दन पर वार किए, जिसमें उसकी जान चली गई।
वीडियो में बताया गया है कि कैसे देशवासियों की सोच बदली तो सिनेमा भी बदला, डॉन-माफिया का पहरा अब नहीं रहा और भयमुक्त होकर राष्ट्रवादी फ़िल्में बन रही हैं।