दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति के संबंध में भी सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पारित किया है। कोर्ट के आदेश के अनुसार दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति और उसकी दक्षता के ऑडिट के लिए एक ऑडिट समूह का गठन किया जाएगा।
"दुर्भाग्यपूर्ण है कि सजायाफ्ता आतंकियों के लिए सुप्रीम कोर्ट आधी रात को खुल सकता है लेकिन पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ याचिका लिस्ट तक नहीं की जा रही।"
एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भाटी ने कहा कि यूपी पंचायत चुनावों के लिए मतगणना रविवार को निर्धारित की गई है, क्योंकि राज्य में साप्ताहिक कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करना आसान होगा।