केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के पहले सिंगूर में रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई। अमित शाह ने बीजेपी के उम्मीदवार रविंद्र नाथ भट्टाचार्य के समर्थन में रोड शो किया।
अमित शाह ने कहा कि अंफान तूफान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 10,000 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी, लेकिन यहाँ के लोगों को कुछ नहीं मिला। भतीजा एंड कंपनी ये पैसा खा गई।
अमित शाह ने कहा कि घोषणा पत्र की जगह हमने इसे 'संकल्प पत्र' नाम देना उचित समझा है। क्योंकि ये एक संकल्प है कि हम आगे कैसे सोनार बांग्ला बनाएँगे। कैसे पश्चिम बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे।
गृह मंत्री ने कहा कि सोनिया गाँधी को राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाने की चिंता है और स्टालिन जी को उधयनिधि को मुख्यमंत्री बनाने की चिंता है। इन्हें ना देश की चिंता है और ना तमिलनाडु की, उनको बस अपने परिवार की चिंता है।