2019 में पाकिस्तान की जीडीपी दर 4.2% रहने का अनुमान है। जबकि इसी वर्ष बांग्लादश की जीडीपी 7.3%, भारत की 7.5%, मालदीव और नेपाल की 6.5% रहने का अनुमान है।
ऐसे संकेत हैं कि वित्तीय बचत में तेजी आ रही है और निजी बैंक, सेवा क्षेत्र को ऋण उपलब्ध करा रहे हैं। वित्तीय क्षेत्र में सुधारों को और मजबूती दी जानी चाहिए। सरकार पहले से ही यह कार्य कर रही है।