नम्बी नारायणन को प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अपनी डिग्री पूरी करने में मात्र 10 महीने लगे थे। मात्र 10 महीने? जेएनयू के ‘सेलेब्रिटी छात्रों’ ने अकेले टीवी स्टूडियो में ही 10 महीने से अधिक समय बिता दिया होगा।
इस मिशन में भारतीय सेना के सैटेलाइट 'माइक्रोसैट' के साथ छात्रों का बनाया सबसे हल्क़ा सैटेलाइट 'कलामसैट' भी लॉन्च किया गया। कलामसैट इतना छोटा है कि इसे 'फेम्टो' श्रेणी में रखा गया है।
इस परियोजना को पाँच वर्ष की अवधि में तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें लघु, मध्यम और दीर्घकालीन योजना का प्रस्ताव किया गया है। इसके लिए इसरो रक्षा मंत्रालय के साथ करीबी सहयोग करेगा।
नरेन्द्र मोदी ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐलान किया था कि 2022 तक तीन भारतीय अंतरिक्ष में भेजे जायेंगे। सरकार ने अब इसके लिए दस हजार करोड़ का बजट मंजूर कर दिया है।