बालासोर में हुए ट्रेन एक्सीडेंट की जाँच कर रही सीबीआई ने तीन रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनपर सबूत मिटाने और गैर इरादन की गई हत्या का इल्जाम है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सिग्नल मेंटनेंस करने वाले अधिकारी ने नियम के तहत काम किया। उसने मेंटनेंस करने से पहले और उसके बाद क्रमशः डिस्कनेक्शन और रीकनेक्शन मेमो स्टेशन मास्टर को सौंपा था।
ओडिशा में कनाडा की नागरिकता रखने वाले एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया है। उस पर प्रार्थना सभा के नाम पर जनजातीय समाज के लोगों को ईसाई बनाने की कोशिश का आरोप है।
रिलायंस स्टोर्स के माध्यम से प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीनों के लिए आटा, चीनी, दाल, चावल, नमक और खाना पकाने के तेल सहित मुफ्त राशन देने का भी ऐलान किया गया है।
अडानी समूह उठा चुका है अनाथों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी।
हादसे के बाद अश्विनी वैष्णव के सामने बालासोर में ट्रेन चलाई गई। इस दौरान रेल मंत्री ने भगवान को याद कर मालगाड़ी के सामने हाथ जोड़े और साथियों का धन्यवाद दिया।
ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना की जाँच अब CBI करेगी। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी, जो दुर्घटना के बाद से ही घटनास्थल पर डटे हुए हैं।