हिन्दू धर्म को गाली देना भारतीय राजनीति का 'न्यू नॉर्मल' है, इसकी आदत डाल लीजिए। इनका कद ऐसा है कि इनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जो करना है, हिन्दू एकता से ही होगा। उदयनिधि स्टालिन, मल्लिकार्जुन खड़गे, स्वामी प्रसाद मौर्य या चंद्रशेखर यादव - सब विपक्ष के नए प्रयोग का हिस्सा हैं।
प्रमोद कृष्णम ने कहा है, "हिंदुओं को गाली देने की नेताओं में एक होड़ सी मची हुई है। सत्य सनातन धर्म को मिटाने की कोशिशें हजारों सालों से हो रहीं हैं। लेकिन सनातन को लोग मिटा नहीं पाए।"
तलाशी के दौरान बैग से 2 छिपकलियाँ भी बरामद हुईं। इन्हें भी प्लास्टिक के डिब्बे में भर कर रखा गया था। दोनों छिपकलियाँ अलग-अलग प्रजाति की बताई जा रहीं हैं। आरोपित से इन जीवों को लाने के बारे में सवाल किया गया तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।