Homeदेश-समाजउदयनिधि स्टालिन के पुतले में घुसा दिया बाँस, बरसाए चप्पल-थप्पड़: हजारीबाग में सनातनी युवकों...

उदयनिधि स्टालिन के पुतले में घुसा दिया बाँस, बरसाए चप्पल-थप्पड़: हजारीबाग में सनातनी युवकों का गुस्सा सड़क पर, उत्तराखंड में भी शिकायत

"देखो इसके पिछवाड़े में कैसे बाँस किया जा रहा है। सत्य सनातन धर्म पर अगर तुम कुठाराघात करोगे और हमारे धर्म को मिटाने की बात करोगे तो तुम्हारे पिछवाड़े में इसी प्रकार से बाँस कर देंगे।"

सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड के हजारीबाग में सोमवार (4 सितम्बर 2023) को हिन्दू संगठनों ने उदयनिधि का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान उदयनिधि के पुतले के पीछे बाँस घुसेड़ दिया गया। साथ ही पुतले पर चप्पल बरसाए गए। उत्तराखंड में भी उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के हजारीबाग जिले में यह विरोध-प्रदर्शन गाँव बाबू में हुआ। दर्जनों की तादाद में हिन्दू युवाओं का हुजूम जुलूस की शक्ल में पुतले के साथ सड़कों पर उतरा। इस दौरान एक युवक स्टालिन का मुखौटा पहने हुए चल रहा था। उसके गले में चप्पलों की माला थी। इसी दौरान उदयनिधि के पुतले के पीछे एक प्रदर्शनकारी ने बाँस घुसेड़ रखा था। कुछ देर नारेबाजी के बाद स्टालिन के पुतले को चप्पलों और थप्पड़ों से पीटा गया। फिर उसे आग के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकरियों कहा कि करोड़ों वर्षों से सनातन को कोई मिटा नहीं पाया, बल्कि इसे मिटाने वाले खुद मिट गए।

प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने स्टालिन को 2 कौड़ी का नेता बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान गलती नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत दिए जा रहे हैं। स्टालिन के पुतले को हवा में उछालते हुए एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, “देखो इसके पिछवाड़े में कैसे बाँस किया जा रहा है। सत्य सनातन धर्म पर अगर तुम कुठाराघात करोगे और हमारे धर्म को मिटाने की बात करोगे तो तुम्हारे पिछवाड़े में इसी प्रकार से बाँस कर देंगे।” इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड में भी शिकायत दर्ज

झारखंड के अलावा उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ उत्तराखंड में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। मंगलवार (5 सितम्बर 2023) को उत्तराखंड के देहरादून जिले के थाना नेहरू कॉलोनी में देवभूमि रक्षा अभियान संगठन ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। शिकायत करने गए अनिल हिन्दू सनातनी ने ऑपइंडिया को बताया कि उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी तक उनका अभियान जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा, “जिस नेता ने सनातन धर्म पर टिप्पणी की है वो अपने बाप के नाम वाले कॉलम में अज्ञात लिखता है।” एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, “सनातन धर्म से ही तू पैदा हुआ है। अपने बाप और दादा से पूछ ले।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -