प्रियंका के भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें उन्होंने बार-बार फुटबॉल का ज़िक्र करते हुए ‘सॉकर’ शब्द का इस्तेमाल किया जो फुटबॉल प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय है।
राज बब्बर ने कहा, "लोग प्रियंका जी (प्रियंका गाँधी वाड्रा) को लेकर उत्साहित हैं। जिस दिन वह चुनावी राजनीति में उतरेंगी, लोग उनका स्वागत करेंगे। वह जहाँ से भी लड़ेंगी, वहीं से जीतेंगी।"