Homeव्हाट दी फ*जिस टंकी से 50 परिवारों को मिल रहा था पीने का पानी, उसमें 20...

जिस टंकी से 50 परिवारों को मिल रहा था पीने का पानी, उसमें 20 बंदर मरे मिले: लाश देखते ही बंदरों ने किया हमला, तेलंगाना की घटना

नगर पालिका के कर्मचारियों को इस टंकी के भीतर लगभग 20 बंदर मरे मिले। उन्होंने बताया कि इस इलाके में बंदर मौजूद हैं और संभवतः वह पानी पीने आए होंगे। ढक्कन खुला होने कारण वह इसमें गिर गए और बाहर नहीं निकल पाए। इससे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

तेलंगाना के नालगोंडा में एक पानी की टंकी में 20 बंदरों की लाशें मिली हैं। यह बंदर उस पानी में मरे पड़े थे जिसकी आपूर्ति इलाके के लोगों को हो रही थी। वह यही पानी पीने और खाना बनाने में इस्तेमाल कर रहे थे। इस मामले में नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, नालगोंडा के नंदीकोंडा नगर पालिका के विजय विहार में बनी एक पानी की टंकी में यह बंदर पाए गए। इलाके के लोगों ने इस टंकी का ढक्कन खुला हुआ देखा था, इसके बाद जब उन्होंने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि इसमें बड़ी संख्या में मरे हुए बंदर पानी में पड़े हुए हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों को सूचना दी गई। नगर पालिका के कर्मचारियों को इस टंकी के भीतर लगभग 20 बंदर मरे मिले। उन्होंने बताया कि इस इलाके में बंदर मौजूद हैं और संभवतः वह पानी पीने आए होंगे। ढक्कन खुला होने कारण वह इसमें गिर गए और बाहर नहीं निकल पाए। इस पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

मामला सामने आने के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने यहाँ से बंदरों की लाशें निकाली और टंकी की सफाई करवाई। यह सामने आया कि यह लाशें कई दिनों से पड़ी थी और इस इलाके के निवासियों को यही दूषित पानी आपूर्ति में दिया जा रहा था।

यह भी बताया गया है कि नियमानुसार, इस टंकी की सफाई हर दो सप्ताह में होनी चाहिए लेकिन इसका ध्यान नगर पालिका ने नहीं रखा। इस कारण से ही इसमें बंदरों की लाशें जमा होती रहीं और किसी को खबर नहीं लगी। इसी कारण से लोग यह दूषित पानी पीने को मजबूर रहे।

उधर नंदीकोंडा के अधिकारियों ने बताया कि इस टैंक से 50 घरों को पानी की सप्लाई होती है। उन्होंने कहा बताया कि तीन दिनों तक इस टैंक से पानी की आपूर्ति रुकी रही और जब उन्होंने कारणों का पता लगाया तो उन्हें बंदर मरे मिले। बताया गया कि मृत बंदरो को देखने पर बंदरों ने कर्मचारीयों पर हमला भी किया। स्थानीय निवासी साफ़ सफाई को लेकर चिंतित हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

साँप की मिस्ट्री, बाली की ट्रिप और लोहागढ़ का किला: 20 साल की सिया ने 3 बार रची थी मंगेतर केतन को मारने की...

पुणे की सिया ने मंगेतर केतन अग्रवाल को तीन बार मारने की साजिश रची। पुलिस ने जाँच में साँप की मिस्ट्री का भी खुलासा किया। लोहागढ़ किला जाने से पहले सिया ने बाली की ट्रिप भी कैंसिल की थी।

कॉन्ग्रेस की ‘भगवा आतंक’ वाली थ्योरी को किया फेल, दुनिया को आतंकी इशरत का सच बताया: पढ़िए उन RVS मणि के बारे में सब,...

पूर्व अधिकारी आरवीएस मणि को पद्मश्री से नवाजा गया है। उन्होंने भगवा आतंकवाद, इशरत जहाँ केस और मोदी-शाह के खिलाफ UPA सरकार के वक्त की साजिश का खुलासा किया।
- विज्ञापन -