Homeदेश-समाजहिंदुस्तानी के प्यार में अब 21 साल की जावरिया खान ने की सीमा पार,...

हिंदुस्तानी के प्यार में अब 21 साल की जावरिया खान ने की सीमा पार, कोलकाता के समीर से करेंगी निकाह: 2 बार कैंसल होने के बाद मिला वीजा

साढ़े 5 साल पहले समीर की माँ उसे अपने पाकिस्तानी रिश्तेदारों की तस्वीरें मोबाइल में दिखा रहीं थी। इसी दौरान एक तस्वीर जावरिया खान की भी फोटो सामने आई। समीर का कहना है कि उसे जावरिया को देखते ही पहली नजर में प्यार हो गया। साथ ही उसने जिद पकड़ ली कि वो निकाह सिर्फ जावरिया खान से ही करेगा।

पाकिस्तान की एक लड़की भारतीय युवक से निकाह करने सीमा पार कर के मंगलवार (5 दिसंबर 2023) को अमृतसर पहुँची। 21 वर्षीया इस लड़की का नाम जावरिया खान है जो भारतीय युवक से निकाह करने भारत आई है। भारत सरकार ने जावरिया को 2 बार वीजा देने से मना किया था लेकिन तीसरी बार में 45 दिनों का वीजा मंजूर हो गया। दोनों का निकाह आगामी 6 जनवरी 2024 को कोलकाता में होगा। समीर और जावरिया दोनों अपने रिश्तों को लेकर बेहद खुश हैं। दोनों ने भारत सरकार को धन्यवाद भी दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जावरिया खान मूल रूप से पाकिस्तान के कराची की रहने वाली हैं। उनके अब्बा का नाम अजमत इस्माइल खान है। अजमत की रिश्तेदारी कोलकाता में समीर खान के परिवार में है। आज के लगभग साढ़े 5 साल पहले समीर की माँ उसे अपने पाकिस्तानी रिश्तेदारों की तस्वीरें मोबाइल में दिखा रहीं थी। इसी दौरान एक तस्वीर जावरिया खान की भी फोटो सामने आई। समीर का कहना है कि उसे जावरिया को देखते ही पहली नजर में प्यार हो गया। साथ ही उसने जिद पकड़ ली कि वो निकाह सिर्फ जावरिया खान से ही करेगा।

समीर ने अपने परिवार वालों से मिन्नतें शुरू की तो उन्होंने पाकिस्तान अजमत इस्माइल से बात की। जावरिया ने भी समीर से निकाह के लिए हामी भर दी। आखिरकार साल 2018 में जावरिया और समीर की सगाई हो गई। इस सगाई के लिए जावरिया को वीजा मिला था। थोड़े समय बीत जाने के बाद जावरिया ने अपने निकाह के लिए भारत का वीजा एप्लाई किया। लेकिन इन साढ़े 5 वर्षों में उनका वीजा 2 बार किसी न किसी वजह से निरस्त होता रहा। इस बीच पंजाब के कादियां में रहने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता मकबूल अहमद को जावरिया और समीर के रिश्ते के बारे में पता चला।

बताया जा रहा है कि मकबूल मियाँ ने जावरिया को वीजा दिलाने के लिए काफी प्रयास किए। आखिरकार तीसरी कोशिश में जावरिया का वीजा मंजूर हो गया और वो भारत पहुँच गईं। समीर और जावरिया का निकाह आगामी 6 जनवरी को होगा। ANI से हुई बातचीत में जावरिया खान और उनके होने वाली शौहर समीर ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से अपील की है कि प्रेमी और विवाहित जोड़ों के लिए वीजा नियमों में बदलाव करें। जावरिया ने यह भी बताया कि उनके रिश्ते से पाकिस्तान में भी उनके परिवार वाले काफी खुश हैं।

समीर और जावरिया ने भारत सरकार को वीजा देने के लिए शुक्रिया भी कहा है। निकाह के बाद जावरिया भारत सरकार से लॉन्ग टर्म वीजा देने की माँग के लिए भी आवेदन करेंगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -