Homeराजनीति'...तो 400 सीट जीत जाएगी BJP': 2024 में हार देख कॉन्ग्रेस नेता सैम पित्रौदा...

‘…तो 400 सीट जीत जाएगी BJP’: 2024 में हार देख कॉन्ग्रेस नेता सैम पित्रौदा EVM पर खिसियाए, छेड़छाड़ का सबूत माँगने पर तिलमिलाए

सैम पित्रोदा ईवीएम पर सवाल भी उठा रहे हैं और सबूत भी नहीं दे रहे कि गड़बड़ी क्या है। उलटा उनका कहना है, "वे (चुनाव आयोग) हमसे सबूत क्यों माँग रहे हैं? उन्हें साबित करना चाहिए कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है।

इंडिया ओवरसीज कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रौदा ने हाल ही में ईवीएम पर सवाल उठाए और कहा कि अगर ईवीएम को फिक्स (सही) नहीं किया जाएगा तो हो सकता है कि भाजपा लोकसभा चुनावों में 400 सीट जीत जाए। ऐसा उन्होंने अजीत अंजुम को दिए इंटरव्यू में कहा।

उन्होंने इस साक्षात्कार के दौरान ईवीएम पर सवाल तो उठा दिए। हालाँकि जब उन्हें याद दिलाया गया कि चुनाव आयोग ने तो कहा ही था कि जो कह रहे हैं कि ईवीएम में गड़बड़ है वो आकर साबित करें या इसे हैक करके दिखाएँ। तो इस पर पित्रौदा ने फौरन जवाब दिया कि इसका वो क्यों सबूत देंगे।

सैम पित्रोदा ने तिलमिलाकर कहा, “वे (चुनाव आयोग) हमसे सबूत क्यों माँग रहे हैं? ये तो उन्हें साबित करना चाहिए कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। आप मुझे साबित करें कि मेरा वोट डाला हुआ गिना जाता है। आप इसे आज वीवीपैट के साथ साबित नहीं कर सकते। आज की ईवीएम है कोई स्टैंडअलोन मशीन नहीं है।”

कॉन्ग्रेस नेता ने हाल ही में ईवीएम संबंधी अपनी चिंता चुनाव आयोग के आगे भी रखी थी। इस इंटरव्यू में उन्होंने इस संबंध में बात करते हुए कहा, “मैंने चुनाव आयोग के जवाब का इंतजार किया लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो मैंने बोलने का फैसला किया। इसका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि पाँच राज्यों में चुनाव खत्म हो चुके हैं और 2024 का चुनाव आ रहा है।…चुनाव आयोग को विश्वास के पुनर्निर्माण के लिए जवाब देना चाहिए।”

उन्होंने कहा, अगर चुनाव आयोग ऐसा करता है तो वो और मजबूत होगा। निर्णय लेना देश पर होना चाहिए। ईवीएम को अगले चुनाव से पहले ही ठीक करना होगा। अगर ईवीएम ठीक नहीं होती हैं तो शायद बीजेपी का 400 का आँकड़ा सही हो जाए। अगर होती है तो शायद 400 सीट न मिले।

अपने इंटरव्यू में सैम पित्रौदा ने बार-बार चुनाव आयोग से ये साबित करने को कहा कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं होती जबकि चुनाव आयोग 2017 में ही ये दावा कर चुका है कि ईवीएम मशीनें गड़बड़ नहीं हो सकतीं।

बता दें कि ईवीएम पर विवाद कोई नया नहीं हैं। जब-जब विपक्षी पार्टी ने चुनाव हारे हैं या भाजपा को ज्यादा मार्जिन से जीतते हुए देखा है तो उन्होंने हमेशा ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। यही जब उनकी जीत किसी राज्य में हुई तो ईवीएम का रोना कहीं नहीं रोया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गुरु पूर्णिमा: क्यों मनाया जाता है यह पावन पर्व? जानिए गुरु-शिष्य परंपरा, महर्षि वेदव्यास के अमूल्य योगदान और सनातन संस्कृति में गुरु का सर्वोच्च...

गुरु पूर्णिमा पर जानिए महर्षि वेदव्यास का अद्भुत योगदान, गुरु-शिष्य परंपरा, सनातन संस्कृति में गुरु का महत्व और इस पर्व का आध्यात्मिक संदेश।

न सबूत, न तर्क… सिर्फ मनगढ़ंत कहानियाँ: जानिए कैसे न्यूजलॉन्ड्री ने एक ‘ट्रक’ को दिखाकर दिल्ली पुलिस को किया बदनाम, उपद्रवियों को लेकर नहीं...

न्यूजलॉन्ड्री ने अपनी रिपोर्ट में शब्दों का ऐसा हेर-फेर किया, जिससे पाठकों को लगे कि दिल्ली पुलिस ने जानबूझकर पत्थरों से भरा डंपर ट्रक संसद मार्ग थाने के पास खड़ा किया था।
- विज्ञापन -