Homeराजनीति'गुरु' अन्ना हजारे ने नाम लेकर, 'मित्र' कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए केजरीवाल...

‘गुरु’ अन्ना हजारे ने नाम लेकर, ‘मित्र’ कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए केजरीवाल को सुनाया: शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद योगेंद्र-भूषण ने पुराने साथी को पुचकारा

कुमार विश्वास ने भी अपने पुराने साथी पर तंज कसा है। कुमार विश्वास ने गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस की इन पंक्तियों के जरिए अपनी बात रखी - "कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करइ सो तस फल चाखा।"

शराब घोटाले में ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। अब उनके गुरु रहे अन्ना हजारे ने भी इस गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। अन्ना हजारे ने कहा, “अरविंद केजरीवाल जैसा आदमी जो मेरे साथ काम करता था, जो हमलोगों के साथ शराब के खिलाफ आवाज़ उठाता था वो आज शराब नीति बना रहा है। इसका मुझे दुःख हुआ, लेकिन करेंगे क्या। सत्ता के सामने कुछ नहीं कर सकते।”

अन्ना हजारे ने आगे कहा, “आखिर अरविंद केजरीवाल को जो गिरफ्तार किया गया, जो भी हुआ वो उनकी त्रुटि से हुआ। वो गलती नहीं करते तो ये नहीं होता। कानून के तौर पर अब आगे जो होगा सो होगा। कानून सोचेगा।” वहीं AAP के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे कवि कुमार विश्वास ने भी अपने पुराने साथी पर तंज कसा है। कुमार विश्वास ने गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस की इन पंक्तियों के जरिए अपनी बात रखी – “कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करइ सो तस फल चाखा।”

इन पंक्तियों के जरिए कहा गया है कि जो व्यक्ति जिस प्रकार का कर्म करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है। कभी AAP में रहे भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने बताया कि कैसे वो पहले से कहते आ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल का अंतिम ठिकाना तिहाड़ जेल में होगा और आज वही सच होता हुआ दिख रहा है। वहीं जिस योगेंद्र यादव को AAP से निकाल बाहर किया गया था, वो अब केजरीवाल के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि ये गिरफ़्तारी लोकतांत्रिक मर्यादा का चीर-हरण है।

वहीं कभी AAP में रहे अधिवक्ता प्रशांत भूषण भी अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उतर आए हैं। प्रशांत भूषण ने ED पर आपके ‘आकाओं के कहने पर कॉर्पोरेट कंपनियों से धन उगाही’ का आरोप जड़ते हुए कहा कि उल्टा जाँच एजेंसी के अधिकारियों पर ही मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बिना किसी दस्तावेजी सबूत के ही दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। 2015 में इन दोनों को दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को हराने की साजिश रचने का आरोप लगा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -