Tuesday, October 15, 2024
Homeदेश-समाजशोएब ने शुभम बन किया हिन्दू महिला को मैसेज-कॉल, इस्लाम कबूलने का दबाव: हिन्दू...

शोएब ने शुभम बन किया हिन्दू महिला को मैसेज-कॉल, इस्लाम कबूलने का दबाव: हिन्दू संगठनों ने दम भर मारा, ऋषिकेश पुलिस को सौंपा

शोएब ने महिला पर धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने को कहा। ना मानने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। परेशान होकर महिला ने यह जानकारी अपने पति विशाल अग्रवाल को दी। इसके बाद यह मामला स्थानीय हिन्दू संगठनों के पास पहुँचा।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में शोएब नाम के युवक ने शुभम बन कर एक हिन्दू महिला से बातचीत करने की कोशिश की। उसने महिला पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला। महिला ने इस पर प्रश्न उठाए तो उसने धमकी दी और इसके अंजाम भुगतने को कहने लगा। हिन्दू महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की, जिसके बाद शोएब को हिन्दू संगठनों ने शोएब को पकड़ कर पीट दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषिकेश के एक व्यापारी विशाल अग्रवाल और उनकी पत्नी शहर के ही एक जिम में जाते हैं। यहाँ पर शोएब नाम का एक युवक भी आता है। शोएब ने लगभग 20 दिन पूर्व व्यापारी विशाल अग्रवाल की पत्नी को अपना नाम शुभम बताया और बातचीत करने लगा।

शोएब ने विशाल की पत्नी का नम्बर भी कहीं से तलाश लिया और फर्जी आईडी से उनको मैसेज करने लगा। वह मैसेज में लगातार उलटी सीधी बातें करता था। इसके बाद जब महिला ने शोएब को मना किया तो वह अश्लीलता पर उतर आया। उसने बदतमीजी करना चालू कर दिया। शोएब ने महिला के साथ जिम में भी छेड़खानी की।

शोएब ने महिला पर धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने को कहा। ना मानने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। परेशान होकर महिला ने यह जानकारी अपने पति विशाल अग्रवाल को दी। इसके बाद यह मामला स्थानीय हिन्दू संगठनों के पास पहुँचा।

हिन्दू संगठनों ने एक दिन शोएब को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद उसका ऋषिकेश में जुलूस भी निकाला गया। उसको पीटते हुए हिन्दू संगठनों के लोग ऋषिकेश कोतवाली तक ले गए। जाँच में पता चला कि शोएब ऋषिकेश का ही रहने वाला और मंडी में काम करता है।

शोएब के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने शिकायत भी दर्ज करवाई है। हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया है कि लगातार ऐसी घटनाएँ सामने आ रही हैं और आगे अगर ऐसा हुआ तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने का मामला दर्ज किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जब मर चुके थे रामगोपाल मिश्रा, तब भी उनके मृत देह पर मुस्लिम कट्टरपंथी बरसा रहे थे पत्थर: तलवार से काटने, गोलियाँ मारने के...

बहराइच में मृतक रामगोपाल मिश्रा की लाश जब उनके साथी निकल कर ला रहे थे तब उन पर भी मुस्लिम भीड़ ने गोलियाँ और पत्थर बरसाए थे।

दुर्गा पूजा पर झारखंड पुलिस ने नहीं बजने दिया DJ… विरोध में हिंदुओं ने नहीं किया माँ दुर्गा का विसर्जन, रात भर प्रतिमाएँ सड़क...

झारखंड के चक्रधरपुर में पुलिस ने दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस का डीजे पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके बाद विसर्जन नहीं हो पाया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -