Homeदेश-समाजशोएब ने शुभम बन किया हिन्दू महिला को मैसेज-कॉल, इस्लाम कबूलने का दबाव: हिन्दू...

शोएब ने शुभम बन किया हिन्दू महिला को मैसेज-कॉल, इस्लाम कबूलने का दबाव: हिन्दू संगठनों ने दम भर मारा, ऋषिकेश पुलिस को सौंपा

शोएब ने महिला पर धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने को कहा। ना मानने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। परेशान होकर महिला ने यह जानकारी अपने पति विशाल अग्रवाल को दी। इसके बाद यह मामला स्थानीय हिन्दू संगठनों के पास पहुँचा।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में शोएब नाम के युवक ने शुभम बन कर एक हिन्दू महिला से बातचीत करने की कोशिश की। उसने महिला पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला। महिला ने इस पर प्रश्न उठाए तो उसने धमकी दी और इसके अंजाम भुगतने को कहने लगा। हिन्दू महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की, जिसके बाद शोएब को हिन्दू संगठनों ने शोएब को पकड़ कर पीट दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषिकेश के एक व्यापारी विशाल अग्रवाल और उनकी पत्नी शहर के ही एक जिम में जाते हैं। यहाँ पर शोएब नाम का एक युवक भी आता है। शोएब ने लगभग 20 दिन पूर्व व्यापारी विशाल अग्रवाल की पत्नी को अपना नाम शुभम बताया और बातचीत करने लगा।

शोएब ने विशाल की पत्नी का नम्बर भी कहीं से तलाश लिया और फर्जी आईडी से उनको मैसेज करने लगा। वह मैसेज में लगातार उलटी सीधी बातें करता था। इसके बाद जब महिला ने शोएब को मना किया तो वह अश्लीलता पर उतर आया। उसने बदतमीजी करना चालू कर दिया। शोएब ने महिला के साथ जिम में भी छेड़खानी की।

शोएब ने महिला पर धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने को कहा। ना मानने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। परेशान होकर महिला ने यह जानकारी अपने पति विशाल अग्रवाल को दी। इसके बाद यह मामला स्थानीय हिन्दू संगठनों के पास पहुँचा।

हिन्दू संगठनों ने एक दिन शोएब को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद उसका ऋषिकेश में जुलूस भी निकाला गया। उसको पीटते हुए हिन्दू संगठनों के लोग ऋषिकेश कोतवाली तक ले गए। जाँच में पता चला कि शोएब ऋषिकेश का ही रहने वाला और मंडी में काम करता है।

शोएब के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने शिकायत भी दर्ज करवाई है। हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया है कि लगातार ऐसी घटनाएँ सामने आ रही हैं और आगे अगर ऐसा हुआ तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने का मामला दर्ज किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -