दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने कहा है कि जुमे की नमाज के लिए होली रोकने को कहा है। उन्होंने कहा है कि हिन्दू मस्जिद वाले इलाकों में होली ना खेलें। उन्होंने कहा है कि जुमे का टाइम नहीं बदल सकता है इसलिए 2 घंटे रंग का त्यौहार रोका जाए।
अंजुम आरा ने कह़ा, “12:30 से 2 बजे तक होली को रोका जाए, बीच में दो घंटे का ब्रेक होना चाहिए, क्योंकि जुमे का टाइम तो आगे जा नहीं सकता… 12:30 से 2 बजे के बीच मस्जिद और नमाज पढ़ने जाते हैं, उन जगह से दूर होली हो।” अंजुम आरा ने कहा है कि यह तरकीब उन्होंने प्रशासन को दी है।
गौरतलब है कि 14 मार्च, 2025 को होली जुमे (शुक्रवार) के दिन पड़ रहा है। नमाज और होली खेलने के समय विवाद ना हो, इसके लिए कई जगह नमाज का समय आगे बढ़ा दिया गया है। हालाँकि, दरभंगा मेयर अंजुम आरा नमाज की टाइमिंग को लेकर कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं।
अंजुम आरा के इस बयान को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा ने कहा है कि मुस्लिमो में एक बार आने वाले त्यौहार पर सहयोग देना चाहिए।

