प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने 29 बड़े सेलिब्रिटीज पर केस दर्ज किया है, जिनमें विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज जैसे स्टार्स शामिल हैं। ये सब कथित तौर पर अवैध बेटिंग ऐप्स को प्रमोट करके लोगों को ठगने के आरोप में फँसे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजनेसमैन फणिंद्र सरमा ने शिकायत की थी कि इन सेलेब्स की वजह से गरीब लोग फँसकर लाखों रुपये गँवा बैठे। तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने पहले एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें निधि अग्रवाल, मनचू लक्ष्मी, प्रणिता सुभाष, श्रीमुखी जैसी एक्ट्रेस और यूट्यूबर लोकल बॉय नानी, हर्षा साई जैसे इन्फ्लुएंसर्स भी नामजद हैं।
ईडी को शक है कि इन प्रमोशंस के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग हो रही थी, जो हजारों यूजर्स को चूना लगा रही थी। अब सेलेब्स अपनी सफाई दे रहे हैं। विजय देवरकोंडा ने कहा कि उनका ऐ23 ऐप स्किल बेस्ड गेमिंग है, सुप्रीम कोर्ट ने रमी को लीगल माना है, कोई बेटिंग नहीं। राणा दग्गुबाती ने कहा कि उनका कॉन्ट्रैक्ट 2017 में खत्म हो गया, सब लीगल था। प्रकाश राज ने कहा कि उन्होंने 2016 में जंगली रमी प्रमोट किया, लेकिन एक साल में छोड़ दिया क्योंकि नैतिकता से मैच नहीं कर रहा था।
ये क्रैकडाउन भारत में सेलेब-बैक्ड ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर सबसे बड़ा ऐक्शन है। देखते हैं आगे क्या होता है, स्टार्स बच पाएँगे या नहीं।

