मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक 25 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व मालिक अल्ताफ मुल्तानी पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि करीब 1 साल पहले उसने अल्ताफ के पास नौकरी शुरू की थी। वहाँ अल्ताफ ने उसे अपने ऑफिस बुलाकर रेप किया।
जानकारी के अनुसार, जब महिला ने इसका विरोध किया तो अल्ताफ मुल्तानी ने उसे नौकरी से निकालने और बच्चों को मारने की धमकी दी। अल्ताफ ने पीड़िता को उज्जैन, इंदौर और घोसला में काम के बहाने ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया।
महिला का आरोप है कि अल्ताफ ने इस्लाम कबूल करने और अफसाना नाम रखने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। महिला की सैलरी भी रोक ली।
फिर महिला ने नौकरी छोड़ दी और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, लव जिहाद और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपित अल्ताफ मुल्तानी की तलाश कर रही है और मामले की जाँच कर रही है।

