छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार (18 जुलाई 2025) को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की। यह छापेमारी उनके रायपुर के भिलाई स्थित आवास पर की गई है।
जानकारी के अनुसार ईडी की टीम 3 गाड़ियों में बघेल के घर पहुँची हैं। मौके पर वहाँ CRPF के जवान भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल ईडी की जाँच चल रही है। इस सिलसिले में भूपेश बघेल खुद भी एक्स पर ट्वीट किया है।
ED आ गई.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 18, 2025
आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है.
अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था.
भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.
(कार्यालय- भूपेश बघेल)
उन्होंने लिखा, “ED आ गई, आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।” बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक ईडी की छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जाँच में बड़ा खुलासे हो चुके हैं।
ईडी ने जानकारी दी है कि राज्य में एक संगठित शराब सिंडिकेट काम कर रहा था। इसमें अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और कई अन्य लोग भी शामिल थे। ईडी की जाँच में सामने आया है कि घोटाले से करीब 2161 करोड़ रुपए की अवैध कमाई हुई है।

