पहले किया यमन में निमिषा प्रिया की सजा माफ होने का दावा, फिर डिलीट कर ली पोस्ट: फाँसी टलवाने का क्रेडिट लेने की कोशिश कर भी फुटेज खा चुका है ग्रैंड मुफ्ती

यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की खत्म होने का इस्लामी मुफ़्ती का दावा ‘इनएक्यूरेट’ है। विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कुछ लोगों के दावा जो जानकारी निमिषा प्रिया पर साझा की जा रही है, वह ठीक नहीं है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी मीडिया को दी है।

निमिषा प्रिया की मौत की सजा खत्म होने का दावा मौलाना कन्थापुरम के दफ्तर की तरफ से किया गया था। उनके दफ्तर ने कुछ देर बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी है। इस बीच यह भी जानकारी आई है कि जिस तलाल मेहदी की मौत के मामले में निमिषा को सजा होनी है, वह किसी भी समझौते पर राजी नहीं हैं।

निमिषा प्रिया को 16 जुलाई, 2025 को मौत की सजा होनी थी लेकिन यह टल गई थी। इसके बाद से लगातार उसे बचाने के प्रयास चल रहे थे। इससे पहले भी मौलाना कन्थापुरम के दावे फर्जी साबित हो चुके हैं।