वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग लेने आती थी नाबालिग लड़कियाँ, कोच मोहम्मद निशाक करता था यौन शोषण: कहता था – मुझे कुछ देती क्यों नहीं, केरल में POCSO का मामला दर्ज

केरल में राज्य खेल परिषद के कोच मोहम्मद निशाक के पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। वेटलिफ्टिंग ट्रेनियों का कहना है कि वह वीडियो कॉल करने की जिद करता था और यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था।

मामला केरल के मलप्पुरम का है। ऑनमनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक, बालिग ट्रेनियों का कहना है कि मोहम्मद निशाक के. उन्हें तब से प्रताड़ित कर रहा है, जब वे नाबालिग थी।

एक पीड़िता ने बताया कि निशाक रात में उनसे वीडियो कॉल पर बात करने की ज़िद करता था और लगातार यौन संबंध बनाने की कोशिश करता था। “वह कहता था, ‘मैं तुम्हारा कोच हूँ, मैं तुम्हारा सब कुछ हूँ। तुम मुझे कुछ क्यों नहीं दे सकती? तुम डरती क्यों हो?”

सीडब्ल्यूसी को भेजी गई अपनी शिकायत में, ट्रेनियों ने आरोप लगाया है कि निशाक ने अपनी कार के अंदर उनके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत में लिखा, “अक्सर उसकी कार में तलवार, चाकू और बंदूक जैसे हथियार होते थे।”

पीड़ित ट्रेनियों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने 4 जुलाई 2025 को कोट्टक्कल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन यहाँ उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। बाद में 30 जुलाई को निशाक के खिलाफ तेन्हीपालम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई।