भारत आज अपना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा, “आज हम मिशन मोड में सेमीकंडक्टर के लक्ष्य को आगे बढ़ा रहे हैं। हम छह सेमीकंडक्टर यूनिट्स की नींव रख चुके हैं।”
#WATCH | PM Narendra Modi says, "When we speak of different aspects of technology, I draw your attention to semiconductors, as an example. I am not at the Red Fort to criticise any government; I do not want to do it. But the youth of the country should know about it. File work on… pic.twitter.com/Kvzf1Ml6NB
— ANI (@ANI) August 15, 2025
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “हम जब तकनीक के अलग अलग आयामों की बात करते हैं। जैसे मैं बात करता हूँ सेमीकंडक्टर की। मैं लाल किले में किसी सरकार की आलोचना करने के लिए नहीं खड़ा हूँ। लेकिन देश की युवा पीढ़ी को जानकारी होना अहम है। हमारे देश में 50 साल पहले सेमीकंडक्टर के लिए फाइलें शुरू हुई। विचार शुरू हुए। लेकिन मेरे नौजवान हैरान हो जाएँगे कि 50-60 साल पहले वो विचार-फाइलें अटक गईं, लटक गईं।”
पीएम ने कहा, “सेमीकंडक्टर के विचार की ही भ्रूण हत्या हो गई। हमारे बाद कई देश सेमीकंडक्टर में आज महारत हासिल कर दुनिया में अपनी ताकत को प्रस्थापित कर रहे हैं। आज हम मिशन मोड में सेमीकंडक्टर के लक्ष्य को आगे बढ़ा रहे हैं। हम छह सेमीकंडक्टर यूनिट्स की नींव रख चुके हैं। इस वर्ष के अंत तक मेड इन इंडिया यानी भारत में बनी हुई, भारत के लोगों द्वारा बनी हुई चिप्स बाजार में आ जाएँगी।”

