बिहार के दरभंगा में राहुल गाँधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माँ को लेकर अपमानजनक शब्द कहे जाने के अगले ही दिन विकासशील पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने वीडियो के वैधता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो फर्जी हो सकता है। मुकेश सहनी ने यह भी दावा किया कि हो सकता है कि यह नारे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए हों।
इस बारे में ANI से बात करते हुए मुकेश सहनी ने कहा, “मैंने इसके बारे में सुना है। कौन जाने वीडियो असली है या नकली, या फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंच पर चढ़कर ये सब कहा है?” हालाँकि, उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो यह ‘गलत’ है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से कोई लेना-देना नहीं है।
गौरतलब है कि जिस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए ‘मोदी मादरच$%’ के नारे लगाए गए थे, उसके आयोजक कॉन्ग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद ने इस घटना के लिए माफी माँगी है। मामले में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
नौशाद ने बताया कि गाली देने वाले व्यक्ति को मंच पर मौजूद लोगों ने थप्पड़ मारा और तुरंत उससे माइक्रोफोन छीन लिए गए थे। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति मानसिक रोगी है। बता दें कि व्यक्ति की पहचान सिंहवाड़ा निवासी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

