राहुल बनकर गरबा पंडाल में घुसा मोहम्मद हामिद, लड़की को कर रहा था परेशान: भीड़ ने पीटकर पुलिस के हवाले किया, मध्य प्रदेश के इंदौर का मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर में नवरात्रि के अवसर पर चल रहे गरबा महोत्सव में मोहम्मद हामिद रजा के घुसने से विवाद खड़ा हो गया। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है, जहाँ मोहम्मद हामिद रजा ने खुद को राहुल बताकर गरबा महोत्सव प्रवेश किया।

जानकारी के मुताबिक, गरबा महोत्सव में शामिल होकर मोहम्मद हामिद एक युवती पर बार-बार नजर रख रहा था। शक होने पर आयोजकों ने उसका आधार कार्ड चेक किया, जिससे उसकी असली पहचान सामने आई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रजा को रंगे हाथ पकड़ा और उसे पिटाई कर दी।

मौके पर हंगामा बढ़ने पर खजराना थाने की पुलिस पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मोहम्मद हामिद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बजरंग दल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरबा महोत्सव में प्रवेश के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य किया गया है। हिंदू संगठनों का कहना है कि कुछ मुस्लिम युवक पहचान छिपाकर गरबा में घुसते हैं और हिंदू लड़कियों को टारगेट करते हैं। पुलिस अब यह जाँच कर रही है कि रजा का उद्देश्य क्या था।