पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में बम धमाके की खबर है। जानकारी सामने आ रही है कि वहाँ पैरामिलिट्री फोर्स फ्रंटियर कॉर्प के हेडक्वार्टर के पास एक फिदायीन हमलावर ने अपने आप को उड़ाया। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत व 32 लोगों के घायल होने की सूचना है।
#BREAKING: 8 killed in a Suicide Bombing at the Frontier Corps HQs in Quetta of Balochistan, 15 others injured. Baloch rebels could be likely behind the attack against Pakistan Army and security forces. pic.twitter.com/h4mOAmmRhT
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) September 30, 2025
एक वीडियो सामने आई है जिसमें सड़क पर आती-जाती गाड़ियाँ दिख रही हैं और फिर अचानक से हुआ धमाका भी साफ है। घटना की बाबत बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है। अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

