एयरबस हेलिकॉप्टर्स और TATA एडवांस्ड सिस्टम्स मिलकर भारत में एक नया हेलिकॉप्टर असेंबली प्लांट बना रहे हैं। यह प्लांट कर्नाटक में लगाया जाएगा, जहाँ H125 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर तैयार किए जाएँगे। यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत भारत की एविएशन इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है।
H125 हेलिकॉप्टर दुनिया के सबसे भरोसेमंद हेलिकॉप्टरों में से एक है। यह ऊँचाई वाले और कठिन इलाकों में आसानी से उड़ान भर सकता है। इसने माउंट एवरेस्ट पर भी लैंडिंग की है, जो इसकी ताकत और तकनीक का सबूत है। इसका इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी, राहत-बचाव, पुलिस, टूरिज्म और पैसेंजर ट्रांसपोर्ट जैसे कामों में किया जाता है।
Tata-Airbus to rollout the first Made-in-India H125 helicopter from #Vemagal (Karnataka) by 2027 thus ending HAL's monopoly over the helicopter market. pic.twitter.com/0TcwlQZRee
— News IADN (@NewsIADN) October 1, 2025
2027 में पहली डिलीवरी और निर्यात की योजना
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स इस हेलिकॉप्टर के सभी पार्ट्स का असेंबली, टेस्टिंग और फाइनल उड़ान की जाँच भारत में ही करेगा। पहले ‘मेड इन इंडिया’ H125 हेलिकॉप्टर की डिलीवरी 2027 की शुरुआत में होगी। इसके बाद इसे दक्षिण एशिया के अन्य देशों को भी निर्यात किया जाएगा।
भविष्य में इस हेलिकॉप्टर का मिलिट्री वर्जन H125M भी भारत में ही तैयार किया जाएगा, जिसमें देश में बने कंपोनेंट्स और तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल होगा।
देश निर्माण में होगा इस्तेमाल
एयरबस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर जुर्गन वेस्टरमेयर ने कहा कि भारत हेलीकॉप्टरों के लिए एक आदर्श देश है। उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ हेलीकॉप्टर देश के निर्माण कार्यों में एक जरूरी टूल साबित होगा।
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के CEO सुकर्ण सिंह ने कहा कि वे भारत की पहली निजी कंपनी बनकर खुश हैं जो हेलीकॉप्टर बनाएगी। इसका फायदा आम नागरिक और रक्षा जरूरतों दोनों को होगा। ये हेलीकॉप्टर बचाव कार्य, आपदा राहत, पर्यटन और कानून-व्यवस्था जैसे कामों में इस्तेमाल होंगे।

