ड्रग तस्करी रैकेट चलाने वाला भोपाल का यासीन मछली और उसका चाचा शाहवर मछली जेल में है। लेकिन अब भी ‘मछली गैंग’ के गुर्गे बाहर खुलेआम घूम रहे हैं। इंदौर में शाद सिद्दीकी के खिलाफ लव जिहाद और धर्मांतरण की शिकायत करने पहुँची पीड़िता ने बताया कि उसने धमकी दी, “मैं मछली गैंग का सदस्य हूँ और हमारा काम हिंदू लड़कियों को फँसाना और उनके साथ सेक्स कर प्रेग्नेंट करके छोड़ देना।”
इंदौर की विजयनगर पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुँची 26 साल की हिंदू युवती ने बताया कि शाद सिद्दीकी ने सचिन बनकर प्रेमजाल में फँसाया और रेप करता रहा। युवती ने कहा कि जब सच्चाई सामने आई तो मारपीट की और धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। पीड़िता ने गुरुवार (02 अक्टूबर 2025) करणी सेना के साथ थाने पहुँचकर आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
सचिन बन शाद ने की दोस्ती, बेहोश हालत में किया रेप
शिकायत के अनुसार, पीड़िता मूलरूप से जबलपुर निवासी है और नौकरी की तलाश में दो साल पहले भोपाल पहुँची। यहाँ नौकरी का लालच देकर शाद सिद्दीकी ने सचिन बनकर दोस्ती की। बावजूद नौकरी नहीं मिली और युवती इंदौर आ गई। यहाँ निजी कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। इस दौरान शाद से लगातार संपर्क में थी।
03 जनवरी 2025 को सचिन उर्फ शाद युवती से मिलने इंदौर पहुँच गया। युवती को रजनीगँधा खिलाया, जिससे उसे चक्कर आने लगे और अचेत अवस्था में चली गई। इसके बाद शाद ने युवती का रेप किया और आपत्तिजनक फोटो- वीडियो भी बना लिए। इससे ब्लैकमेल कर लगातार रेप करता रहा।
बुर्का पहनने और धर्मांतरण का बनाया दबाव
युवती ने बताया कि जब उसने शारीरिक संबंध बनाने का विरोध किया तो शादी का झाँसा देने लगा। वह युवती को बुर्का पहनकर उसे लोगों से मिलवाता था, तभी युवती को उसकी असली सच्चाई पता लगी। इस दिन शाद ने उससे मारपीट की और कहा कि उसे धर्म बदलना होगा।
शाद से बचने के लिए युवती ने इंदौर में अपना कमरा बदल लिया। फिर भी शाद उसके पीछे पड़ा रहा और इंदौर के इनफिनिटी होटल में मिलने बुलाया। यहाँ शाद ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और युवती ने विरोध किया तो उसकी जाति को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और मारपीट भी की।
युवती ने बताया कि शाद ने उससे कहा, “तेरे फोटो और वीडियो मेरे पास हैं, अगर तू सेक्स नहीं करेगी तो मैं तेरे फोटो-वीडियो वायरल कर दूँगा। तेरी जैसी नीच जात की लड़की मेरे घर की शान नहीं बन सकती। तू पैर की जूती है, पैर में ही पड़ी रह। हम कट्टर मुसलमान हैं। तू हमारे घर में नहीं आ सकती।”
शाद ने युवती के जेवर और मोबाइल भी हड़प लिया। अब वह युवती को धमकी देता है, “तू मछली गैंग को नहीं जानती। मैं मछली गैंग का सदस्य हूँ। हम लोगों का काम हिंदू लड़कियों को फँसाना और उनके साथ सेक्स करना और उनको प्रेग्नेंट करके छोड़ना है।”
करणी सेना ने युवती की सहायता की
शाद से परेशान होकर युवती डिप्रेशन में रहने लगी। एक दिन उसने अपनी आपबीती राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद सिंह को बताई। इसके बाद शैलेंद्र सिंह उसे पुलिस थाने ले गए और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने शाद के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

