उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मदनपुरा क्षेत्र में एक प्राचीन हनुमान मंदिर के युवा पुजारी को इस्लामी कट्टरपंथी धमकाते हुए नजर आ रहे है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुजारी ने बताया कि इन लोगों को पूजा के समय मंदिर में हनुमान चालीसा बजाने से दिक्कत हो रही है।
पुजारी के मुताबिक, इन इस्लामी कट्टरपंथियों ने पहले तो हनुमान चालीसा की आवाज धीमी करने को बोले, फिर कहा कि इसकी आवाज कानों में ना सुनाई दे और धमकी देने लगे। वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि 2 मुस्लिम मंदिर के पुजारी से पहले बहस करते दिखते है फिर स्कूटी को धक्का भी मारते हैं। इसके अलावा, हनुमान चालीसा को बंद कराने दर्जनों लोगों की इस्लामी भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने भी पुजारी को धमकी दी। मामले में आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।
प्रकरण में पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर पुजारी द्वारा नामजद दोनों अभियुक्त ( पड़ोसी पिता पुत्र ) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
— DCP Kashi (@VnsDcp) October 4, 2025
पुलिस ने पुजारी की शिकायत के आधार पर अब्दुल नासिर और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने का आरोप है। दर्जनों की संख्या में पहुँचे हिंदू संगठन के लोगों ने मंदिर के पास सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

